शार्दुल ठाकुर. भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए खिलाड़ी. जिन्होंने हाल में गेंद केसाथ-साथ बल्ले से भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खुद को एक ऑल राउंडर के रूप मेंभारतीय टीम में स्थापित कर लिया है. और शार्दुल की मानें तो इसका क्रेडिट जाता हैपूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को. शार्दुल का कहना है कि उनकी बल्लेबाज़ी में आए इससुधार के पीछे असली कारण धोनी हैं. जिनकी दी एक सलाह के कारण ही शार्दुल इंटरनेशनलक्रिकेट में इतनी अच्छी बल्लेबाज़ी कर पाए. शार्दुल का कहना है कि उनके बल्लेबाज़ीमें सुधार तुक्के से या चमत्कार से नहीं आया है. बल्कि यह उनकी मेहनत और धोनी कीगाइडेंस का नतीजा है. शार्दुल IPL में धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स केलिए खेलते हैं. इसी दौरान उन्हें धोनी से बल्लेबाज़ी पर एक सलाह मिली जिसे उन्होंनेअपनी बैटिंग का मंत्र बना लिया. शार्दुल ने इस बारे में बताते हुए कहा, 'एक दिन कीबात है. मैं माही भाई के कमरे में था और उनके बैट को पकड़कर देख रहा था. तब मुझेमाही भाई ने बताया कि मैं बैट को बहुत ऊपर से पकड़ता हूं. मुझे बैट को थोड़ा नीचे सेपकड़ना चाहिए जिससे मुझे अपने शॉट में बेहतर नियंत्रण मिल सके. अब मैं बैट वहीं सेपकड़ता हूं जिससे काफी फायदा हो रहा है.' शार्दुल, T20 वर्ल्ड कप में एमएस धोनी केभारतीय टीम का मेंटोर बनने से भी बेहद खुश हैं. उनका मानना है कि वर्ल्ड कप मेंधोनी के साथ होने से टीम को काफी फायदा होगा. शार्दुल ने इस बारे में अपनी राय रखतेहुए कहा, 'मैं इस फैसले से बेहद खुश हूं. मुझे उनके साथ खेलते-खेलते अब तीन साल होचुके हैं और मुझे पता है कि उनका अनुभव बड़ा काम आता है. उनके आने से टीम में नएसुझाव आएंगे. मुझे लगता है कि उनके आने से विराट और रवि भाई को भी मदद मिलेगी. माहीभाई के आने से टीम में चीजों को देखने का एक नया नजरिया आएगा. खासकर जब हम मैच मेंकहीं फंस रहे होंगे.' बता दें कि पिछले एक साल में शार्दुल के खेल में काफी ज्यादासुधार देखने को मिला है. खासकर बल्लेबाज़ी में. शार्दुल टेस्ट मैचों की अपनी पिछलीपांच पारियों में तीन अर्धशतक लगा चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा के मैदान परशार्दुल ने 67 रन की बेहद अहम पारी खेली थी. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ हुए चौथेटेस्ट में शार्दुल ने मैच की दोनों पारियों में फिफ्टी जड़ी. शार्दुल साल 2018 सेचेन्नई की टीम का हिस्सा हैं और धोनी की कप्तानी में खेल रहे हैं. धोनी के भारतीयदल के साथ जुड़ने के बाद शार्दुल को एक बार फिर धोनी के नेतृत्व में रहकर चीजेंसीखने का मौका मिलेगा. बता दें कि T20I वर्ल्ड के लिए जो भारतीय टीम चुनी गई हैउसमें शार्दुल ठाकुर रिजर्व प्लेयर हैं.