The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • MS Dhoni will take his time before deciding anything on his retirement Dhoni reaction after CSK beat GT IPL2023

रिटायरमेंट और मैच पर धोनी को सुनिए, दिल खुश हो जाएगा!

माही की कप्तानी से परेशान हैं प्लेयर्स?

Advertisement
MS Dhoni on his retirement
धोनी अभी रिटायरमेंट पर नहीं सोच रहे (स्क्रीनग्रैब)
pic
सूरज पांडेय
23 मई 2023 (Updated: 23 मई 2023, 03:31 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

मेरा मानना है कि एक और फाइनल, कहने के लिए IPL बहुत बड़ा टूर्नामेंट है. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ये बात गुजरात टाइटंस को हराने के बाद कही. और उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि हर्षा भोगले ने पोस्ट-मैच में उनसे बातचीत ऐसे ही शुरू की थी.

हर्षा ने कहा था, ‘दसवां फाइनल, कभी लगा कि ये बस एक और फाइनल है.’ और फिर धोनी ने इन शब्दों के साथ अपनी बातचीत शुरू की. धोनी ने आगे कहा,

‘यह अब आठ टीम्स की बात नहीं है. दस टीम्स के आने से मामला और ज्यादा मुश्किल हो गया है. दो महीने की कड़ी मेहनत, प्लेयर्स द्वारा दिखाए गए बहुत सारे कैरेक्टर के दम पर हम यहां हैं. सभी ने योगदान दिया है. हां, मिडल ऑर्डर को बहुत मौके नहीं मिले, लेकिन उन्होंने मौकों का पूरा फायदा उठाया.’

माही ने यह भी बताया कि वह पहले बोलिंग क्यों करना चाहते थे. उन्होंने कहा,

‘यह सिंपल था. गुजरात वाले चेज अच्छा करते हैं, इसलिए हम ऐसा सोच रहे थे. लेकिन यह हारने के लिए सही टॉस था. जिस तरह से यह पिच आधे घंटे तक टर्न हुई है. और फिर जड्डू ऐसे हालात, पिच से मदद मिलने पर अलग ही बोलर हो जाते हैं. उन्हें मारना फिर आसान नहीं होता. उनके और मोईन के बीच हुई पार्टनरशिप भी बहुत काम की थी.’

CSK के पास हर सीजन कम से कम एक अनकैप्ड बोलर रहा है. और टीम ने उस बोलर का अच्छा इस्तेमाल किया है. माही से इस बारे में भी सवाल हुआ. जवाब में वह बोले,

‘हम एक माहौल बनाने की कोशिश करते हैं. हम देखते हैं कि फास्ट बोलर की स्ट्रेंथ क्या है. हम इम्प्रूव करने में उनकी मदद करने की कोशिश करते हैं. औऱ हम उनकी मदद करते हैं कि वह अपनी बोलिंग को एक्सप्लोर कर पाएं. ब्रावो, एरिक, सपोर्ट स्टाफ भी है ही. लेकिन मैदान पर वह अकेले होते हैं. वहां उन्हें ही करना है.’

धोनी ने इस बातचीत में यह भी कहा कि फील्डर्स के लिए उनकी कप्तानी में खेलना आसान नहीं होता. वो बोले,

‘आप विकेट देखते हैं, कंडीशंस देखते हैं, और फील्डिंग एडजस्ट करते रहते हैं. मैं एक परेशान करने वाला कप्तान हो सकता हूं. क्योंकि मैं हमेशा ही फील्डिंग चेंज करता रहता हूं. यह परेशान करने वाली बात हो सकती है, क्योंकि मुझे अपने अंदर की आवाज पर भरोसा होता है. इसलिए मैं फील्डर्स से कहता हूं कि मेरे ऊपर नज़र रखो. मुझे देखते रहो.’

इस बातचीत में धोनी के आगे के प्लांस पर भी बात हुई. पूछा गया कि क्या फ़ैन्स उन्हें दोबारा यहां देख पाएंगे. जवाब में माही बोले,

‘मुझे नहीं पता, मेरे पास फैसला करने के लिए आठ-नौ महीने हैं. मेरे पास फैसला करने के लिए बहुत टाइम है. ऑक्शन दिसंबर में है. मैं हमेशा ही CSK वापस आऊंगा. मैं जनवरी से घर से बाहर हूं, मार्च से प्रैक्टिस कर रहा हूं, देखते हैं.’

बात मैच की करें तो हार्दिक पंड्या ने टॉस जीता. पहले बोलिंग का फैसला किया. चेन्नई ने 20 ओवर्स में 172 रन बनाए. जवाब में गुजरात वाले लक्ष्य से दूर रह गए. चेन्नई ने मैच को पंद्रह रन से अपने नाम कर लिया.

वीडियो: धोनी के आखिरी मैच को लेकर अंग्रेज की ये बात फ़ैन्स का दिल छू लेगी!

Advertisement

Advertisement

()