The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • MS Dhoni time pass discussion with umpires to let matheesha pathirana bowl in CSKvsGT IPL2023

मैच भले जीते, पर धोनी ने 16वें ओवर में जो किया, वो क्रिकेट फैंस को बहुत चुभा!

धोनी अड़ गए, मैच रुका रहा और फिर...

Advertisement
Dhoni Fight with umpire
धोनी अंपायर से ही भिड़ गए (स्क्रीनग्रैब)
pic
सूरज पांडेय
23 मई 2023 (Updated: 24 मई 2023, 12:42 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

चेन्नई सुपर किंग्स. महेंद्र सिंह धोनी. इंडियन प्रीमियर लीग के अंदर ये दो नाम साथ आएं, तो सफलताओं का ज़िक्र अपने आप हो जाता है. इस टीम ने सालों तक जैसी कमाल की क्रिकेट खेली है, उसके तमाम फ़ैन्स बने हैं. लेकिन कई बार ये टीम विवादों में भी रही.

और ऐसा ही एक विवाद 23 मई, मंगलवार को हुए IPL2023 के पहले क्वॉलिफायर के बाद उठ रहा है. इस मैच में टीम ने बेहतरीन बोलिंग की. और गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया. लेकिन इसी मैच के दौरान धोनी ने कुछ ऐसा किया, जो लोगों को ठीक नहीं लगा.

दूसरी पारी के 16वें ओवर से पहले धोनी ऑन-फील्ड अंपायर्स के साथ लंबी चर्चा करते दिखे. और इसी चर्चा पर सवाल हैं. दरअसल धोनी चाहते थे कि श्रीलंकन पेसर मतीशा पतिराना 16वां ओवर फेंकें. लेकिन अंपायर्स ने उन्हें ऐसा करने की इज़ाज़त नहीं दी.

पतिराना उस ओवर से पहले फील्ड पर नहीं थे. और इसीलिए वह इस ओवर को फेंकने के योग्य नहीं थी. क्योंकि उन्होंने ब्रेक के बाद पिच पर निर्धारित वक्त नहीं बिताया था. और इसी बात पर अंपायर्स ने नियमों का हवाला देकर पतिराना को बोलिंग से रोक दिया.

ये बात माही को पसंद नहीं आई. और उन्होंने अंपायर्स से बहस कर डाली. ये बहस काफी देर तक चली. और इस दौरान मैच रुका रहा. लेकिन इससे धोनी का काम बन गया. और पतिराना ने मैदान पर उतना वक्त बिता लिया, कि वह बोलिंग कर सकें. धोनी की इस हरकत से उनकी टीम का तो फायदा हो गया.

लेकिन इस बात से गुजरात का नुकसान हो गया. पतिराना ने इस मैच में दो विकेट निकाले. हालांकि सोलहवें ओवर में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. बल्कि उनके इस ओवर में राशिद खान ने 13 रन बटोर डाले. इसके बाद वह 18वां ओवर लेकर लौटे और तीसरी ही गेंद पर विजय शंकर का विकेट ले लिया.

पतिराना की ये गेंद लेग स्टंप के अराउंड पड़ी फुल लेंथ बॉल थी. शंकर ने इसे फ्लिक किया और गेंद हवा में काफी ऊपर चली गई. डीप मिडविकेट पर फील्डिंग कर रहे रुतुराज गायकवाड़ तेजी से अपनी जगह से भागे और कमाल की डाइव मारते हुए इसे कैच कर लिया. शंकर ने 10 गेंदों पर 14 रन बनाए.

इसके बाद पतिराना ने 20वां ओवर भी फेंका. इस ओवर में भी पतिराना को एक विकेट मिला. इस ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने शमी को आउट किया. पतिराना की ये गेंद ऑफ स्टंप की ओर पड़ी शॉर्ट बॉल थी. और शमी ने इसे पुल करना चाहा. गेंद हवा में काफी ऊपर उठ गई. और मिड ऑफ पर खड़े दीपक चाहर ने हवा में गेंद देखते ही दौड़ लगा दी.

गेंद उनसे बहुत दूर थी लेकिन चाहर ने तय कर लिया था कि वो ये कैच लेकर ही रहेंगे. CSK इस कैच के बिना भी जीत जाती, लेकिन चाहर ने कमाल की कमिटमेंट दिखाते हुए एक हाथ से ये कैच पकड़ लिया. और इसी के साथ पतिराना को एक और विकेट मिल गया.

हालांकि इस कैच को लेते हुए दीपक चोटिल भी हुए. लेकिन मैच के बाद उन्होंने बताया कि चोट इतनी गंभीर नहीं है.

वीडियो: धोनी ने RCB मैच में अंपायर को इस बात पर सुना दिया?

Advertisement

Advertisement

()