The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • MS Dhoni smashed back to back sixes vs Mark Wood in CSKvsLSG IPL2023 Match

धोनी ने चेपॉक में मचाया बवाल, वुड ने जितनी तेज फेंका उतनी ही पड़ी मार!

माही मार रहा था.

Advertisement
MS Dhoni smashed mark wood in CKSvsLSG
महेंद्र सिंह धोनी इस बार अलग ही फॉर्म में हैं (पीटीआई फोटो)
pic
सूरज पांडेय
3 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 3 अप्रैल 2023, 10:46 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

किसी मैच पर प्रभाव डालने के लिए कितनी गेंदें चाहिए. बड़ा सवाल है. जवाब देना आसान नहीं होता. लेकिन अगर आप महेंद्र सिंह धोनी हैं. तो जवाब बहुत आसान हो जाता है. आप सिर्फ एक गेंद खेलकर माहौल बना सकते हैं. चेपॉक में भी ऐसा ही कुछ हुआ.

महेंद्र बाहुबली कहे जाने वाले धोनी ने लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ़ सिर्फ तीन गेंदें खेलीं. लेकिन ये तीन गेंदें ही लोगों को दीवाना बनाने के लिए काफी थीं. IPL2023 की शुरुआत सात गेंदों पर 14 रन बनाकर करने वाले माही ने लखनऊ के खिलाफ़ अपना स्ट्राइक रेट और बेहतर किया.

उन्होंने चेपॉक में अपनी पहली दोनों गेंदों पर छक्के जड़े. 41 साल के माही मई 2022 के बाद अपना सिर्फ दूसरा प्रोफेशनल गेम खेल रहे थे. जब उनकी बैटिंग आई, गेम में सिर्फ चार गेंदें बाकी थीं. माही के आने से पहले मार्क वुड ने रविंद्र जडेजा का विकेट लिया था.और माही के आते ही उन्होंने जो पहली गेंद फेंकी, वो 148.7 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से थी. धोनी ने इस गेंद पर बल्ला घुमाया और गेंद तैरती हुई बाउंड्री के बाहर निकल गई.

अगली गेंद. वुड ने बाउंसर मारी. माही ने इसे भी बाउंड्री के बाहर भेज दिया. इस बार उन्होंने गेंद को हुक किया था. और गेंद डीप स्क्वॉयर लेग बाउंड्री के बाहर निकल गई. इस छक्के के बाद एक इंट्रेस्टिंग चीज दिखी. माही ने इस गेंद को वाइड कराने के लिए रिव्यू लेने का प्रयास किया. ये अलग बात है कि बल्ले से लगने के बाद गेंद वाइड नहीं हो सकती.

Image embed

और इसके बाद उनकी पारी खत्म भी हो गई. मार्क वुड की अगली गेंद को भी उन्होंने जोर से मारा. लेकिन इस बार गेंद बाउंड्री के अंदर ही रह गई. 151.2 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आई इस गेंद पर वह कैचआउट हो गए.

धोनी ने तीन गेंदों पर दो छक्के जड़ चेन्नई को 217 तक पहुंचाने में मदद की. इस IPL में धोनी अभी तक दो पारियों में 260 की स्ट्राइक रेट से 26 रन बना चुके हैं.

वीडियो: IPL2023 में भोजपुरी कॉमेंट्री इस कारण कर रहे हैं रवि किशन!

Advertisement

Advertisement

()