आखिरी की दो बॉल... धोनी ने धागा खोल दिया!
जनता पागल हो गई!
.webp?width=210)
19.4 ओवर. IPL के सबसे महंगे ऑलराउंडर सैम बॉलिंग कर रहे थे. 18.5 करोड़ कमाने वाले सैम करन. T20 वर्ल्ड कप 2022 का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सैम करन. नतीजा? छक्का. पारी की आखिरी बॉल. करन वापसी करने की सोच रहे थे. पर नतीजा? फिर छक्का!
पब्लिक पागल हो गई! क्रीज़ पर थे द वन एंड ओनली एमएस धोनी. धोनी इसी ओवर में बैटिंग करने आए थे. चेन्नई सुपर किंग्स शायद इकलौती ऐसी टीम है जिसके समर्थक चाहते हैं कि उनकी टीम के प्लेयर्स आउट होते रहे, ताकी एमएस धोनी बैटिंग पर आ जाएं. आज धोनी आए, आखिरी की दो गेदों पर दो छक्के मारे और क्राउड पागल हो गया.
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा. चेन्नई के ओपनर्स ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. रुतुराज गायकवाड ने 37 रन बनाए. वहीं कॉन्वे ने एक बार फिर लंबी पारी खेली. इस किवी बल्लेबाज़ ने 52 बॉल पर 92 रन जड़ दिए. फिर सेंटरस्टेज संभाला कैप्टन कूल एमएस धोनी ने. रविन्द्र जडेजा आउट होकर पविलियन लौटे, तब कॉमेंटेटर ने कहा -
रविन्द्र जडेजा चले जाए तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि एमएस धोनी मैदान में आ चुके हैं.
धोनी ने शानदार शॉट्स लगाए. इंग्लैंड को 2022 का T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सैम करन आखिरी ओवर डाल रहे थे. आखिरी के दो बॉल पर क्या हुआ, ये हमने आपको बता ही दिया है. शिबम दुबे ने 28 रन की तेज़ पारी खेली. इन सबकी मदद से चेन्नई ने एक बार फिर 200 का आंकड़ा छू लिया. चेन्नई ने IPL में 27 बार 200 या उससे ज्यादा रन्स बनाए हैं. ये किसी भी टीम से ज्यादा है.
टॉस की बात करे तो माही ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. चेन्नई ने अपने प्लेइंग-XI में कोई बदलाव नहीं किया. वहीं, पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने प्लेइंग-XI में एक बदलाव किया. हरप्रीत बरार को प्लेइंग XI में मौका दिया गया.
चेन्नई सुपर किंग्स: डेवन कॉन्वे, रुतुराज गायकवाड, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, मोईन अली, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), तुषार देशपांडे, महीष तीक्षणा, मथीश पतिराना
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायदे, लियम लिविंगस्टन, सिकंदर रज़ा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह.
वीडियो: एम एस धोनी ने RR vs CSK के बाद क्या कहा?

.webp?width=60)
