The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ms dhoni reveals why he is not into cricket commentary after retirement

महेंद्र सिंह धोनी कॉमेंट्री क्यों नहीं करते? माही का जवाब दुनिया का हर कॉमेंटेटर सुनेगा

लगभग सभी दिग्गज खिलाड़ी कभी न कभी कॉमेंट्री पैनल में बैठे हैं. लेकिन इस लिस्ट में एमएस धोनी (MS Dhoni) का नाम शुमार नहीं है. इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास के बाद माही ने कभी कॉमेंट्री नहीं की

Advertisement
ms dhoni, cricket news, dhoni commentary
महेंद्र सिंह धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. (Photo-Screengrab)
pic
रिया कसाना
4 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 06:53 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अक्सर बड़े खिलाड़ी या तो कोचिंग का रुख करते हैं या फिर कॉमेंट्री का. लगभग सभी दिग्गज खिलाड़ी कभी न कभी कॉमेंट्री पैनल में बैठे हैं. लेकिन इस लिस्ट में एमएस धोनी (MS Dhoni) का नाम शुमार नहीं है. इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास के बाद माही ने कभी कॉमेंट्री नहीं की. उन्होंने पहली बार इसकी वजह बताई है. एमएस धोनी ने बताया कि कॉमेंट्री एक कला है और इसके लिए जो चीजें जरूरी हैं वे उनमें नहीं है. 

धोनी ने बताया क्यों मुश्किल है कॉमेंट्री

धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा. इसके बाद से उन्होंने खेल से जुड़े मुद्दों पर कम ही अपने विचार व्यक्त किए हैं. क्रिकेट से उनका जुड़ाव अब केवल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में खेलने तक सीमित है. अब धोनी ने कॉमेंट्री नहीं करने को लेकर कहा,

कॉमेंट्री करना बहुत मुश्किल है. मुझे लगता है कि खेल का आंखों देखा हाल सुनाने और उस दौरान खिलाड़ियों की आलोचना करने के बीच बहुत मामूली अंतर होता है. यह अंतर बहुत ही नाजुक होता है. अक्सर, आपको इस बात का अहसास भी नहीं होता कि आप जो कर रहे हैं वह शायद थोड़ा गलत है. आप हमेशा उस स्थिति में रहना चाहेंगे जहां आप खेल के बारे में बता रहे हों. अगर आपको लगता है कि कुछ गलत है तो आप उसे खुलकर बोल देते हैं.

धोनी ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा,

लेकिन इसे पेश करना भी एक कला है. अपनी बात शालीनता से कैसे कही जाए ताकि किसी को बुरा न लगे. अगर टीम हार रही है तो उसके कुछ कारण होंगे और आपको उन कारणों को इस तरह से बताने का कौशल होना चाहिए कि किसी को बुरा न लगे. यही कॉमेंट्री की कला है.

आंकड़ों के मामले में कच्चे हैं धोनी

कॉमेंट्री में आंकड़ों का बहुत अहम रोल है. धोनी इसे अपनी कमजोरी मानते हैं. उन्हें लगता है कि वह यह सब याद नहीं रख पाते और इसलिए भी कॉमेंट्री में फिट नहीं बैठते. उन्होंने कहा,

मैं आंकड़ों के मामले में अच्छा नहीं हूं. लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं जो आंकड़ों के मामले में बहुत अच्छे हैं. वह आंकड़े जानते हैं. अगर आप मुझसे मेरे आंकड़ों के बारे में पूछेंगे, तो मैं ‘हम्म’ जैसा जवाब दूंगा. कुछ ऐसे लोग भी हैं जो भारतीय क्रिकेट टीम या भारतीय खिलाड़ियों के ही नहीं बल्कि हर जनरेशन के सभी खिलाड़ियों के आंकड़ों के बारे में जानते हैं.

यह भी पढ़ें- रोहित-विराट को 2027 वर्ल्ड कप में खेलना चाहिए या नहीं? धोनी का जवाब सुन कलम तोड़ देनी चाहिए

धोनी ने अपने करियर में कई बार बहुत कड़े फैसले लिए. उनसे यहां पूछा गया कि उन्हें कभी क्रिकेट और जीवन के बारे में सलाह लेने की जरूरत पड़ी है? पूर्व भारतीय कप्तान ने जवाब देते हुए कहा,

  मैं एक अच्छा श्रोता हूं. मैं उन लोगों से बात करता हूं जिनके साथ मैं सहज महसूस करता हूं. लेकिन मैं बोलने से ज्यादा सुनने वाला व्यक्ति हूं. अगर मुझे किसी विषय के बारे में जानकारी नहीं है तो मैं ज्यादा नहीं बोलता क्योंकि सुनने से मुझे ज्यादा सीखने को मिलता है.

महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास के बाद क्रिकेट को लेकर केवल एक ही बार सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. साल 2024 में भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने तस्वीर शेयर करके टीम को बधाई दी थी. अब भारत में होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप को लेकर भी वह काफी उत्तसाहित हैं.

वीडियो: क्रिकेटर्स नहीं तो शूटर्स क्यों? बांग्लादेश का दोहरा रवैया सामने आ गया

Advertisement

Advertisement

()