The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • MS Dhoni Retire : Former Captain of Indian Cricket Team Dhoni still holds these Four World Records

चार वर्ल्ड रिकॉर्ड जो सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी के नाम हैं

कैप्टन, लीडर, लेजेंड और रिकॉर्डधारी

Advertisement
pic
15 अगस्त 2020 (अपडेटेड: 15 अगस्त 2020, 03:42 PM IST)
Img The Lallantop
Ms Dhoni और वर्ल्ड रिकॉर्ड अक्सर एक वाक्य में आते ही रहते हैं (ट्विटर से साभार)
Quick AI Highlights
Click here to view more
महेंद्र सिंह धोनी. इंडियन और वर्ल्ड क्रिकेट के लिविंग लेजेंड. धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली है. उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने 16 साल लंबे क्रिकेट करियर पर विराम लगा दिया. धोनी दिसंबर 2014 में टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके थे. अब अगस्त 2020 में उन्होंने वनडे और T20 क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया. हालांकि वह अभी भी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ IPL खेलते रहेंगे. IPL का 23वां एडिशन 19 सितंबर से UAE में खेला जाएगा. साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद से ही धोनी की रिटायरमेंट की बातें चल रही थीं. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में धोनी रनआउट हुए और भारत हार गया. इसके बाद से ही लोगों को लग रहा था कि अब धोनी का करियर खत्म है. हालांकि क्रिकेटर करियर भले खत्म हो गया हो लेकिन कई ऐसे इंटरनेशनल रिकॉर्ड हैं जो अब भी धोनी के ही नाम हैं.

# तीन ICC ट्रॉफीज

धोनी की कप्तानी में भारत 2007 का T20 वर्ल्ड कप जीता था. यह भारतीय क्रिकेट के नए युग की शुरुआत थी जहां टीम फाइनल सिर्फ खेलती नहीं, बल्कि जीतती थी. इसके बाद धोनी ने 2011 में भारत को 28 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप जिताया. इस जीत के दो साल बाद, 2013 में धोनी की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती. इसके साथ ही धोनी ICC की तीनों मेजर ट्रॉफीज जीतने वाले इकलौते कप्तान बन गए.

# सबसे ज्यादा मैचो में कप्तानी

धोनी के अंडर भारत ने 332 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इनमें 200 वनडे, 60 टेस्ट और 72 T20 शामिल हैं. यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है. किसी भी कैप्टन ने धोनी से ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में अपनी टीम को नहीं लीड किया. इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के कैप्टन रिकी पॉन्टिंग दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 324 इंटरनेशनल मैचों में कंगारुओं को लीड किया था.

# सबसे ज्यादा वनडे फाइनल जीते

धोनी ने भारत को 6 बहुराष्ट्रीय वनडे टूर्नामेंट्स के फाइनल तक पहुंचाया है. इनमें से भारत ने चार में जीत दर्ज की है. इस प्रदर्शन के चलते धोनी बहुराष्ट्रीय वनडे टूर्नामेंट्स के सबसे सफल कप्तान हैं. कप्तान के रूप में धोनी ने कुल 110 वनडे मैच जीते हैं. इस मामले में वह दूसरे नंबर पर हैं. इस लिस्ट में धोनी से आगे रिकी पॉन्टिंग हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में 165 वनडे मैच जीते थे.

# वनडे में सबसे ज्यादा नाबाद

महेंद्र सिंह धोनी का नॉटआउट लौटना इतनी आम बात है कि लोग अक्सर इसे हल्के में ले लेते हैं. वनडे में धोनी 84 बार नॉटआउट लौटे हैं. यह एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इस मामले में उनके बाद नंबर आता है साउथ अफ्रीका के शॉन पोलक का. पोलक 72 बार नाबाद लौटे हैं. 84 में से 51 बाद धोनी लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद लौटे हैं. इनमें से 47 मैचों में भारत की जीत हुई है, दो मैच टाई रहे हैं जबकि दो में भारत को हार मिली थी.

Advertisement

Advertisement

()