CSK की हार के बाद धोनी को सुनिए, समझ जाएंगे ये इतने बड़े कप्तान क्यों हैं!
'किसी को दोष नहीं दे सकते.'

महेंद्र सिंह धोनी. चेन्नई सुपर किंग्स के यशस्वी कप्तान. धोनी की कप्तानी में टीम ने IPL2023 का अपना आखिरी होम लीग मैच खेल लिया है. और इस मैच में उन्हें हार मिली. और इस हार के बाद धोनी ने तमाम मुद्दों पर बात की. उन्होंने साफ कहा कि इस हार के लिए किसी को दोष देना ठीक नहीं होगा.
धोनी ने कहा,
धोनी ने यह भी कहा कि ओस के चलते कई बार टॉस जीतकर कोई फैसला लेना ट्रिकी हो जाता है. धोनी बोले,
इस सीजन CSK के लिए शिवम दुबे कमाल की बैटिंग कर रहे हैं. और मैच के बाद धोनी से इस बारे में भी सवाल हुआ. लेकिन धोनी ने इस बारे में कोई डीटेल देने से मना करते हुए कहा,
धोनी ने दीपक चाहर की भी तारीफ़ की. उन्होंने कहा,
मैच में धोनी के टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था. और उन्होंने मैच के बाद जरूर सोचा होगा कि काश वो ये टॉस हार जाते. क्योंकि टॉस के ही वक्त नितीश राणा बोले थे कि टॉस जीतते तो वो भी पहले बैटिंग लेते.
ख़ैर, टॉस के बाद धोनी की टीम ने लंबे वक्त तक बहुत धीमी बैटिंग की. और उन्हें इसका खामियाज़ा भी भुगतना पड़ा. टीम 20 ओवर्स में 144 रन ही बना पाई. शिवम दुबे 48 रन बनाकर नाबाद रहे. और कोई भी बल्लेबाज उनके क़रीब नहीं पहुंच पाया.
जवाब में KKR के लिए कप्तान नितीश राणा और रिंकू सिंह ने फिफ्टीज़ जड़ी और KKR ने चार विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन बना लिए. रिंकू को मैन ऑफ द मैच चुना गया.
वीडियो: सूर्यकुमार यादव ने लगाया शतक लेकिन मैन ऑफ द मैच ये डिज़र्व करते थे

.webp?width=60)

