देखो वो आ गया! वो आदमी जिसने छक्का मारा था तो गेंद नीचे ज़रूर गिरी लेकिन एक समूचादेश हवा में कुछ इंच ऊपर उठा गया. इंडिया वर्ल्ड कप जीत गया था. एमएस धोनी. टेस्टमैच खेलना छोड़ चुका है इसलिए कुछ देर में साउथ अफ़्रीका पहुंचा. वन-डे और टी-20खेलने के लिये. इंडिया ने टेस्ट सीरीज़ 2-1 से हारी है. हमने इतिहास में 3 ही टेस्टमैच जीते हैं साउथ अफ़्रीका में. इसके बाद 1 फ़रवरी से वन-डे मैच शुरू होने हैं.इंडियन टीम साउथ अफ़्रीका में प्रैक्टिस कर रही है. इस बीच उनकी प्रैक्टिस के बीच सेएमएस धोनी का प्रैक्टिस करते हुए विडियो आया है. विडियो में धोनी को देखते ही पिछलेलगभग एक महीने में इंडिया की हुई दुर्दशा से छुटकारा मिलने का कुछ दिलासा मिलने लगाहै. धोनी और कोहली एक बार फिर से मैदान पर बातें करते हुए दिखेंगे. एक बार फिर धोनीफ़ील्डिंग सेट करेंगे. एक बार फिर वो कोहली को डीआरएस लेने या नहीं लेने के लिएकहेंगे और हर बार वो सही ही साबित होंगे.When @msdhoni has a go at the nets #TeamIndia #SAvIND pic.twitter.com/ex3mTby1Gb— BCCI (@BCCI) January 31, 2018 इंडिया ने साउथ अफ़्रीका में 47 मैच खेले हैं.इनमें से इंडिया ने 17 मैच जीते हैं और 26 मैच हारे हैं. 1 मैच टाई भी हुआ है और 3मैचों में कोई भी नतीजा नहीं आ पाया. टी-20 में इंडिया की हालत काफ़ी ठीक है. इंडियाने यहां 10 मैच खेले हैं जिसमें 6 जीते हैं, 2 हारे हैं और एक मैच टाई हुआ है.-------------------------------------------------------------------------------- ये भी पढ़ें:मुंबई में एक और रन मशीन मिली है जिससे 1,045 रनों की पारी निकली हैU-19 वर्ल्डकप में भारत-पाक मैच में तीन ऐसे वाकये हुए जिसकी उम्मीद किसी को न थीसाउथ अफ्रीका में इंडिया जिस मैदान पर जीती वो बैन हो सकता है