The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • MS Dhoni post match reactions on Jaipur stadium, Yashaswi Jaiswal and Matheesh Pathirana after RR beat CSK

2005, 183 रन... धोनी ने जयपुर में क्या कह दिया?

यशस्वी को भी ख़ास तारीफ मिली.

Advertisement
MS Dhoni post match remarks after RR beat CSK by 32 runs
जायसवाल पर धोनी ने क्या कहा? (PTI)
pic
पुनीत त्रिपाठी
27 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 28 अप्रैल 2023, 03:09 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

राजस्थान रॉयल्स ने MS Dhoni की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रन से हराया. सवाई मान सिंह इंडोर स्टेडियम में संजू सैमसन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की और पहले ही बॉल से मैच में दबदबा बनाए रखा. पोस्ट मैच प्रेसेंटेशन में चेन्नई के कैप्टन धोनी ने यशस्वी जायसवाल और मथीश पतिराना के प्रदर्शन पर कुछ ख़ास कहा है.

राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 202 रन टांग दिए. ऐसा इस सीज़न पहली बार हुआ है, जब किसी भी टीम ने इस स्टेडियम पर 200 से ज्यादा रन्स बनाए हो. धोनी ने कहा -

Embed

धोनी ने इसके बाद पतिराना की बॉलिंग पर बात की.

Embed

धोनी ने आगे यशस्वी जायसवाल की शानदार पारी पर भी बात की. उन्होंने कहा -

Embed

धोनी ने इस स्टेडियम से जुड़ी एक ख़ास बात भी बताई.

Embed

धोनी ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ इस मैदान में 183 रन की विस्फोटक पारी खेली थी. 145 बॉल पर खेली गई इस पारी में 15 चौके और 10 छक्के शामिल थे.

मैच में क्या हुआ?

अब मैच में क्या हुआ, ये जान लीजिए. राजस्थान के लिए कैप्टन संजू सैमसन ने टॉस जीत पहले बैटिंग करने का फैसला लिया. ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और जॉस बटलर ने फैसले को सही साबित करते हुए शानदार शुरुआत दिलाई. 8 ओवर में दोनों प्लेयर्स ने मिलकर स्कोर को 80 के पार पहुंचा दिया था. धोनी का कोई भी बॉलर काम नहीं आ रहा था. फिर रविन्द्र जडेजा ने बटलर को आउट किया. 14वें ओवर में तुषार देशपांडे ने संजू सैमसन और जायसवाल को आउट कर राजस्थान को डबल झटका दिया. जायसवाल की 77 रन की पारी में आठ चौके और चार छक्के शामिल थे. हालांकि, आखिरी के पांच ओवर में ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल ने चेन्नई की बॉलर्स की खूब कुटाई की और अपनी टीम को 200 के पार पहुंचाया.

महीश तीक्षणा ने शानदार बॉलिंग की. चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट भी चटकाया. हालांकि, वो दो बार अनलकी भी रहे. उनके अलावा चेन्नई के हर बॉलर ने आठ से ज्यादा की इकनॉमी से गेंदबाज़ी की.

जवाब में चेन्नई की पारी की शुरुआत पूरी उल्टी रही. डेवन कॉन्वे का बल्ला आउट होते तक अटका ही रहा. 16 बॉल पर 8 रन बनाकर कॉन्वे लौट गए. रुतुराज ने 47 रन जरूर बनाए, पर 10वें ओवर में वो भी लौट गए. 11वें ओवर में चेन्नई को भी डबल झटका लगा. रवि अश्विन ने अजिंक्य रहाणे और अंबाती रायडू, दोनों को चलता कर दिया. इसके बाद मोईन अली ने शिवम दुबे के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. दोनों ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले. मोईन अली ने 12 बॉल में 23 रन बनाए. दुबे ने शानदार छक्के लगाते हुए अपना पचासा पूरा किया, पर टोटल कुछ ज्यादा ही बड़ा था. चेन्नई की टीम 170 रन ही बना सकी और 32 रन से मैच हार गई. मैच को जीत राजस्थान पॉइंट्स टेबल के शिखर पर पहुंच गई है. 
 

वीडियो: एम एस धोनी के लिए ईडन गार्डन हुआ पीला, फ़ैन्स ने KKR का प्लान चौपट कर दिया!

Advertisement

Advertisement

()