इंडियन क्रिकेट टीम के सबसे चहेते और भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंहधोनी BCCI के टॉप सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हाथ धो सकते हैं. इससे पहले कमिटी ऑफएडमिनिस्ट्रेटर्स (CoA) ने 30 नवंबर को दिल्ली में विराट कोहली, धोनी और रविशास्त्री के साथ एक मीटिंग में इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का पैसा बढ़ाने परअप्रूवल दे दिया था, लेकिन लेटेस्ट मीटिंग में लिया गया फैसला धोनी के लिए मुश्किलहो सकता है.इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक CoA ने 3 जनवरी को हुई मीटिंग में चार ग्रेडकॉन्ट्रैक्ट का फॉर्मूला तैयार किया है, जिसमें A+, A, B और C ग्रेड होंगे. इन्हींग्रेड्स के आधार पर खिलाड़ियों का पैसा बढ़ाया जाएगा, जिसका वो लंबे समय से इंतज़ारकर रहे थे.नियमों के मुताबिक जो खिलाड़ी क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स (टेस्ट, वन डे और टी-20)में खेल रहे हैं, उन्हें A+ कैटेगरी में रखा जाएगा. अगर कोई खिलाड़ी किसी फॉर्मेटमें नहीं खेल रहा है, तो उसे इससे निचले ग्रुप्स में रखा जा सकता है. माही टेस्टक्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, ऐसे में मुमकिन है कि वो A+ ग्रेड में जगह न बनापाएं. ग्रेड के पिछले सिस्टम में धोनी ग्रेड A में थे.हालांकि, अश्विन और जडेजा जैसे जो खिलाड़ी अभी लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में नहीं खेलरहे हैं, उनके लिए रोटेशन पॉलिसी के तहत रास्ते खुले रखे गए हैं. ऐसे खिलाड़ियों कीICC रैंकिंग और दूसरी चीजों पर भी ध्यान दिया जाएगा और इसी के आधार पर इन्हें ग्रेडमिलेगा.किस खिलाड़ी को कौन सा ग्रेड मिलेगा, ये सेलेक्टर तय करेंगे और ऐसे में सिर्फनियमों पर ही नहीं चला जाएगा, बल्कि खिलाड़ी को ग्रेड देने से पहले उसकी दूसरीचीज़ों पर भी ध्यान दिया जाएगा. CoA जल्द ही ग्रेड देने को लेकर अपने नियम BCCI कीफाइनेंस कमिटी को सौंपेगा.पिछले साल इंडियन क्रिकेटर्स के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का दोगुना किया गया था. ग्रुपए के जिन खिलाड़ियों को पिछले साल के पहले तक एक करोड़ रुपए मिल रहे थे, उन्हेंपिछले साल से दो करोड़ रुपए मिलने लगे थे. कॉन्ट्रैक्ट दोगुना होने के बाद भी कईखिलाड़ी इससे खुश नहीं थे. खुद अनिल कुंबले ने CoA के सामने एक प्रेजेंटेशन दियाथा, जिसमें उन्होंने ग्रेड ए के खिलाड़ियों का पेमेंट पांच करोड़ रुपए करने कीवकालत की थी.भारतीय खिलाड़ी मानते हैं कि उनके पास चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ी हैं, जिनके पासलुभावने IPL कॉन्ट्रैक्ट नहीं हैं. ऐसे में टेस्ट क्रिकेट की अपनी स्किल्स को औरमज़बूत बनाने के लिए उन्हें कम्पनशेट किए जाने की ज़रूरत है. अभी इंडियन प्लेयर्सBCCI के कुल रेवेन्यू का सिर्फ 7.8% कमा रहे हैं.चेतेश्वर पुजाराये ग्रेड सिस्टम BCCI ने अपने खिलाड़ियों के लिए बनाया है. इसके तहत हर ग्रेड मेंएक रकम फिक्स की जाती है. जो भी खिलाड़ी उस ग्रेड में होता है, उसे साल में एक बारउतना पैसा दिया जाता है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:साउथ अफ्रीका की टीम से कोहली के खिलाफ खेलेगा ये हिंदुस्तानी मूल का लड़कादिल्ली की रणजी टीम को धोनी की ये तस्वीर देख शर्म से डूब मरना चाहिएवीडियो: देखिए हिटमैन रोहित शर्मा की साउथ अफ्रीका में क्या तैयारी हैइंडिया में पैदा हुए वो 5 बच्चे जो आगे चलकर इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेले