इंडिया वर्सेज़ न्यूज़ीलैंड. करेंट सीरीज़ यही चल रही है. इंडिया 2-1 से आगे है.थैंक्स टू कोहली एंड धोनी. अगला मैच जो है कि वहां होना है जहां धोनी पले बढ़े.क्रिकेट खेलना शुरू किया. रांची. नए नवेले स्टेडियम में. दोनों टीमें पहुंच चुकीहैं. एक तस्वीर सामने आई है. न्यू ज़ीलैंड की टीम बस में बैठी है. एयरपोर्ट से होटलजा रही है. और ठीक उसी समय उनके बगल से निकलती है एक गाड़ी. उसमें अकबर बादशाह बनेबैठे हैं महिंदर सिंह धोनी. अपने घर में है कि कोई बात? बैठे हैं आराम से. ऊपर बससे सब प्लेयर झांक के देख रहे हैं. उनकी हंसी सब कहती है. इसी के साथ अनिल कुम्बलेभी हैं. एअरपोर्ट से निकल रहे हैं. पीछे अक्षर पटेल भी हैं.