The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • MS Dhoni lead Chennai Superkings has broken the record of most sixes by a team in IPL

CSK का ये रिकॉर्ड जिसने भी तोड़ा, यकीनन IPL 2019 वही जीतेगा

पिछली बार धोनी के शेरों ने दसों IPL का रिकॉर्ड तोड़ा था.

Advertisement
pic
22 मार्च 2019 (अपडेटेड: 22 मार्च 2019, 08:37 AM IST)
Img The Lallantop
इस आईपीएल सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली टीम बन गई चेन्नई.
Quick AI Highlights
Click here to view more
आईपीएल 2018 दो साल बाद वापस आई टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीता था. सबके फेवरेट कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी मैदान मार ले गए. आईपीएल की सबसे बूढ़ी टीम का तमगा मिलने के बावजूद इस टीम ने बाजी मारी. जिन्हें बूढ़ा कहा जा रहा था, उनमें शामिल धोनी, रायडू, वॉटसन, ब्रावो, रैना, हरभजन सबने तगड़ा खेला. और कितना तगड़ा खेला, उसे ऐसे समझिए कि इस टीम ने इस आईपीएल में इतने छक्के मारे, इतने छक्के मारे कि अब तक हुए 10 आईपीएल का रिकॉर्ड टूट गया.
सही पढ़ा आपने. चेन्नई के खिलाड़ियों ने इस साल 145 छक्के मारे. ये किसी भी आईपीएल में किसी टीम द्वारा मारे गए सबसे ज्यादा छक्के हैं. छक्के मारने के मामले में दूसरे नंबर पर है रॉयल चैलेंजर बैंगलोर, जिसने 2016 में 142 छक्के मारे थे. तीसरे नंबर पर है कोलकाता नाइट राडडर्स जिसने 2018 माने इसी सीजन में 130 छक्के मारे. चौथे नंबर पर है किंग्स इलेवन पंजाब, जिसने 2014 में 127 छक्के मारे थे. पांचवें नंबर पर है मुंबई इंडियंस जिसने 2015 में 120 छक्के लगाए थे.
आईपीएल 2018 की चैंपियन टीम चेन्नई.
आईपीएल 2018 की चैंपियन टीम चेन्नई.

चेन्नई इस साल आईपीएल क्यों जीता, इसका एक बड़ा कारण ये छक्के भी हैं. काहे से आईपीएल है मार-धाड़ का खेल. 20 ओवर का मौका मिलता है. जितने छक्के लपेट पाओ, लपेट लो. उसी से बनना है बड़ा स्कोर. तो चेन्नई ने ये मंतर जमके पढ़ा. नतीजा सबके सामने है. धोनी की बात करें तो उन्होंने ही अकेले इस सीजन में 16 मैचों में 30 छक्के मारे हैं. कुल मिलाकर ये बाबा जी की वो बूटी, वो ज्ञान है जिसको हर टीम को घुट्टी बना के पी लेना चाहिए. अगले आईपीएल में काम आएगा. अगर आईपीएल जीतना हो तो.


ये भी पढ़ें-
IPL की शुरुआत में बूढ़े कहे जा रहे धोनी ने एक और रिकॉर्ड बना दिया है

मैच के बाद वॉटसन ने बताया, उन्हें राशिद खान नहीं इस बॉलर से डर लग रहा था

मैच के बाद वॉटसन ने बताया, उन्हें राशिद खान नहीं इस बॉलर से डर लग रहा था

'चेन्नई बुड्ढों की टीम है' पर धोनी ने मैच के बाद जो कहा, अब कोई ये मुद्दा नहीं छेड़ेगा

Advertisement

Advertisement

()