The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • MS Dhoni knows his limitations claimed former cricketer Sanjay Manjrekar IPL2023

धोनी की इस तारीफ़ से कितने सहमत हैं थला फ़ैन्स?

'धोनी को अपनी लिमिटेशंस पता हैं.'

Advertisement
pic
30 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 30 अप्रैल 2023, 01:27 AM IST)
MS Dhoni playing with injury
धोनी घुटने की चोट के साथ खेल रहे हैं (पीटीआई, स्क्रीनग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

महेंद्र सिंह धोनी IPL2023 में खूब चर्चा बटोर रहे हैं. बीते कुछ सीजंस से अलग, माही इस बार आते ही बैट चलाना शुरू कर देते हैं. और दो-चार गेंद में ही अपने फ़ैन्स को खुश कर जाते हैं. कम ही लोगों को पता होगा कि माही चोट के साथ ऐसी क्रिकेट खेल रहे हैं. और अब इसी बात के लिए कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर ने उनकी तारीफ़ की है.

मांजरेकर को लगता है कि धोनी को अपनी लिमिटेशंस पता हैं, लेकिन इसके बाद भी वह टीम के लिए अपना बेस्ट दे रहे हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर होने के बाद यह धोनी का चौथा IPL सीजन है. 41 साल के धोनी घुटने की चोट के साथ खेल रहे हैं. वह ना सिर्फ़ टीम के लिए बैटिंग कर रहे हैं बल्कि हर मैच में विकेट के पीछे भी दिखते हैं.

हालांकि फ़ैन्स की मानें तो माही को और ऊपर बैटिंग के लिए आना चाहिए. लेकिन अभी तक वह लोवर मिडल ऑर्डर में ही दिखे हैं. और वहां आकर उन्होंने अपना काम अच्छे से किया है. धोनी जब भी ग्राउंड पर आते हैं, चौके और छक्कों की तलाश में ही रहते हैं. धोनी के नए रोल पर बात करते हुए संजय मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा,

'धोनी एक चालाक क्रिकेटर हैं. उन्हें अपनी लिमिटेशंस पता हैं. हम इस सीजन उनका नया अवतार देख रहे हैं. पहले वह टीम को मैनेज करते थे. इस साल, खुद को कर रहे हैं.'

इससे पहले 13 अप्रैल को CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा था,

'धोनी घुटने की चोट से उबर रहे हैं. ये चीज आप उनके कुछ मूवमेंट्स में देख भी सकते हैं. कभी-कभी उन्हें दिक्कत हो रही है. उनकी फिटनेस प्रोफेशनल रही है. वह टूर्नामेंट शुरू होने से महीनों पहले आ जाते हैं. वह रांची में थोड़ी नेट प्रैक्टिस करते हैं. लेकिन उनका मेन प्री-सीजन तब शुरू होता है, जब वह महीने भर पहले चेन्नई आते हैं.'

हालांकि चोट के बावजूद धोनी इस सीजन कमाल खेल रहे हैं. उन्होंने नौ मैच की कुल छह पारियों में 74 रन बनाए हैं. और इनमें पांच बार तो वह नाबाद लौटे. इस सीजन धोनी का हाइएस्ट स्कोर 32 रन नाबाद है. जबकि उनका स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा, 211.42 का है. माही इस सीजन दो चौके और आठ छक्के लगा चुके हैं.

धोनी की कप्तानी में CSK नौ मैच में पांच जीत, पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है. टीम का अगला मैच 3 मई, बुधवार को लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ़ है.

वीडियो: धोनी ने कहा Ajinkya Rahane को खरीदो, CSK मैनेजमेंट ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()