इंडिया वर्सेज़ न्यूज़ीलैंड. अभी अभी टेस्ट सीरीज़ खतम हुई है. इंडियन टीम ने क्लीनस्वीप किया है. व्हाइट वाश. सूपड़ा साफ़. झाड़-पोंछ के किनारे. इंडियन टीम पाकिस्तानको हटाकर नम्बर एक टेस्ट टीम बन गयी है. चमकती हुई गदा विराट कोहली के हाथ में है.अगले पूरे एक साल इंडिया को सभी मैच इंडिया में ही खेलने हैं. 10 तो खाली टेस्ट मैचही हैं. इस हाल में इंडिया का भविष्य आशुतोष सा उज्जवल मालूम दे रहा है. अब नंबरआया है वन-डे मैचों का. इंडियन ज़मीन पर. पहला मैच धर्मशाला में है. सामने होगीन्यूज़ीलैंड. और इस बार मामला कड़ा होगा. क्यूंकि न्यूज़ीलैंड टेस्ट में भले ही थोड़ीलुल्ल हो लेकिन वन-डे और टी-20 में एकदम वैसा परफॉर्म करती है जैसा उर्वशी-उर्वशीगाने में प्रभु देवा नाचता है. आप मुंह खोले बैठे रहेंगे और वो तांडव कर जायेंगे.और इस के लिए टीम में आये हैं कप्तान महिंदर सिंह धोनी. पिछले कुछ दिनों में अपनीफ़िल्म के प्रमोशन, उसके रिलीज़ और फिर उसकी सफ़लता के मजे लेने के बाद वो वापस उस कामके लिए आ गए हैं जिसके लिए शायद उन्होंने अवतार लिया है. इंडिया की नीली जर्सी पहनटीम को लीड करने के लिए. बीसीसीआई ने कुछ फोटुएं ट्वीट की. और कहा, "देखो, कौन आगया है." और सच, हर इंडियन क्रिकेट फैन के लिए ये एक बहुत ही सुखद अहसास था. एम एसधोनी, काली टीशर्ट और केमोफ्लॉज पैंट में प्लेन में बैठे थे. साथ ही अगली फ़ोटो मेंइंडियन कोच अनिल कुम्बले टीम स्टाफ़ के साथ एयरपोर्ट पर दिखे. विराट कोहली फैन्स केसाथ सेल्फी ले रहे थे. कोहली ने हाल ही में कहा था कि वो जितना हो सकता है उनकी ओरहाथ हिलाते लोगों को जवाब देते हैं. वो कहते हैं कि फैन्स जितना ज़्यादा खुश होंगे,वो खुद उतना ही खुश होते हैं. उदाहरण सामने है.