The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • MS Dhoni happy with Matheesha Pathirana bowling vs Rajansthan Royals IPL2023

धोनी ने खूब पिटे बोलर को डिफेंड करते हुए किया बड़ा दावा!

'बोलिंग तो अच्छी ही की थी...'

Advertisement
pic
28 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 28 अप्रैल 2023, 07:38 PM IST)
MS Dhoni Happy with Matheesha Pathirana Bowling
धोनी को पतिराना की बोलिंग से कोई शिकायत नहीं है (स्क्रीनग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

गुरुवार, 27 अप्रैल. लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही चेन्नई सुपरकिंग्स को हार का सामना करना पड़ा. CSK की इस हार में उनके बोलर्स का बड़ा रोल रहा. पहले बोलिंग करने उतरी टीम के बोलर्स को बहुत मार पड़ी. राजस्थान रॉयल्स ने पहले बैटिंग करते हुए बीस ओवर्स में पांच विकेट खोकर 202 रन बनाए.

जवाब में चेन्नई की टीम छह विकेट खोकर 170 रन ही बना पाई. CSK को अपने बोलर्स के बुरे प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा. यूं तो उनके सारे बोलर्स पिटे, लेकिन अगर अपना क़ोटा पूरा करने वालों की बात करें तो सबसे ज्यादा मार पड़ी मतीशा पतिराना को. युवा श्रीलंकाई बोलर ने अपने चार ओवर्स में 48 रन लुटाए.

लेकिन CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस बात से दिक्कत नहीं है. बल्कि वह पतिराना के प्रदर्शन से बहुत खुश हैं. धोनी ने मैच के बाद कहा,

'मुझे महसूस हुआ कि पतिराना की बोलिंग अच्छी थी, उन्होंने खराब गेंदबाजी नहीं की. मैं सोचता हूं कि स्कोरकार्ड से पता नहीं चलता कि उन्होंने कितनी बेहतरीन बोलिंग की.'

पतिराना ने बीते सीजन अपना IPL डेब्यू किया था. हालांकि IPL2022 में उन्हें सिर्फ़ दो ही मैच खेलने को मिले. लेकिन इस सीजन वह अभी तक चार मैच खेल चुके हैं. और इन मैचेज में उनके नाम चार विकेट हैं. पतिराना ने श्रीलंका के लिए भी एक T20I मैच खेला है.

धोनी के साथ कई अन्य दिग्गज भी पतिराना के फ़ैन हैं. टीम इंडिया के लिए खेल चुके स्पिनर मुरली कार्तिक ने भी हाल ही में उनकी तारीफ़ की थी. राजस्थान के खिलाफ़ मैच से पहले चर्चा थी कि शायद पतिराना की जगह मिचल सैंटनर को मौका मिल जाए. कार्तिक ने इस मसले पर कहा,

'मिचल सैंटनर तीक्षणा को रिप्लेस कर सकते हैं, अगर ऐसा करना है तो. पतिराना एक सीम बोलर हैं, वह डेथ में बहुत कमाल की बोलिंग करते हैं. वह एमएस धोनी के अंडर बहुत अच्छे से उभर कर आ रहे हैं. धोनी उन्हें रिमोट कंट्रोल की तरह इस्तेमाल करते हैं, पतिराना वही करते हैं जो धोनी चाहते हैं. इसलिए मैं पतिराना को रिप्लेस नहीं करूंगा.'

राजस्थान के खिलाफ़ मैच के दौरान पतिराना खेले भी. हालांकि उनके लिए ये मैच आसान नहीं रहा. उन्होंने मैच के 18वें और 20वें ओवर में मिलाकर 33 रन दे डाले.

वीडियो: एम एस धोनी ने RR vs CSK के बाद क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()