The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • MS Dhoni gives his verdict on T20 World Cup team india Suryakumar yadav team

टीम इंडिया मजबूत, पर T20 वर्ल्ड कप में इस खतरे से बचने की जरूरत... धोनी ने बड़ी बात बोली है

भारत को अपनी कप्तानी में पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले एमएस धोनी ने बताया है कि इस बार टीम इंडिया मजबूत दावेदार क्यों है? और उसे किस बात का ध्यान रखने की जरूरत है.

Advertisement
ms dhoni, 2007 t20 world cup, cricket news
एसएस धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
4 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 4 फ़रवरी 2026, 03:26 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) शुरू होने में कुछ ही समय बचा है. वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसने बाकी टीमों के दिलों में एक खौफ जरूर पैदा कर दिया है. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी इस टीम को सबसे ज्यादा खतरनाक मान रहे हैं. धोनी ने टीम इंडिया को चेतावनी भी दी है. उन्होंने बताया है कि वर्ल्ड कप में एक ऐसी चीज भी है जिसका मुकाबला करना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा.

धोनी ने भारत को बताया खतरनाक

भारत को अपनी कप्तानी में पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले धोनी ने एक इवेंट में भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा,

यह सबसे खतरनाक टीमों में से एक है. आप जानते हैं, उन्होंने पहले ही बैटिंग या बॉलिंग शुरू कर दी होगी. लेकिन एक अच्छी टीम में क्या-क्या चाहिए? इस टीम में वह सब कुछ है.

धोनी ने बताया कि टीम इंडिया काफी स्टेबल है. खिलाड़ियों को उनकी भूमिका के बारे में पता है. पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा,

उनके पास अनुभव है. खासकर जब इस फॉर्मेट की बात आती है, तो उनके पास बहुत ज़्यादा अनुभव है. वह दबाव में खेले हैं. टीम में जो भी खिलाड़ी जो भी भूमिका निभा रहे हैं, वे काफी समय से उस स्थिति में रहे हैं.

भारतीय टीम में दम तो है लेकिन धोनी को एक चिंता भी सता रही है. भारत और श्रीलंका में होने वाले इस वर्ल्ड कप में ओस की अहम भूमिका होगी. धोनी ने कहा,

मुझे किस बात की चिंता है? फिर से, मुझे ओस से नफ़रत है. ओस बहुत सी चीज़ें बदल देती है. इसलिए, जब मैं खेल रहा था, तब भी ओस मुझे बहुत डराती थी. जहां टॉस बहुत ज़रूरी हो जाता है. अगर हम कुछ बेहतरीन टीमों के साथ 10 मैच खेलते हैं, तो अगर हालात नॉर्मल रहते हैं, तो हम ज़्यादातर बार जीतेंगे.

भारत का दबदबा

धोनी ही नहीं दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी इस बात को मानते हैं कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीतने की सबसे बड़ी दावेदार है. इस दावे के पीछे टीम के आंकड़े हैं. 2024 में T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से, भारत ने इस फॉर्मेट में कोई भी बाइलेटरल सीरीज़ या टूर्नामेंट नहीं हारा है. इस दौरान, भारत ने 32 मैच जीते हैं और सिर्फ़ पांच हारे हैं, जो सबसे छोटे फॉर्मेट में उनके दबदबे को दिखाता है. अगर अगस्त 2023 से देखें तो, भारत ने अपने 63 T20I में से 49 जीते हैं, और सिर्फ़ तीन हारे हैं. अगर वर्ल्ड कप से पहले की सीरीज की बात करें तो भारत ने न्यूजीलैंड के 271 तक का बड़ा स्कोर खड़ा करके दिखाया, जो उसकी दावेदारी को और पुख्ता बना रहा है.  

यह भी पढ़ें- भारत के मैच का बॉयकॉट फिर नीदरलैंड्स के मैच में ये आफत... पाकिस्तान सुपर-8 में भी नहीं पहुंचेगा? 

रैंकिंग में भी टॉप पर भारत

रैंकिंग में भी भारत का दबदबा साफ नजर आता है. वह अभी ICC मेन्स T20I टीम रैंकिंग में टॉप पर है और इस फॉर्मेट के टॉप परफॉर्मर्स उनके पास हैं. भारतीय युवा ओपनर अभिषेक शर्मा नंबर 1 बैट्समैन हैं. वहीं गेंदबाजों की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती टॉप T20I बॉलर हैं. यानी भारत ने हर जगह अपना दबदबा दिखाया है. भारत के लिए खास बात यह है कि वह इस टूर्नामेंट का मेजबान है. तो खिलाड़ियों को घर पर खेलने का पूरा फायदा मिलेगा. 

वीडियो: क्रिकेटर्स नहीं तो शूटर्स क्यों? बांग्लादेश का दोहरा रवैया सामने आ गया

Advertisement

Advertisement

()