The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • MS Dhoni fan gifted their thala a miniature version of chepauk stadium IPL2023

धोनी को तोहफे में मिला 'चेपॉक', उत्साहित फ़ैन्स क्या बोले?

IPL2023 के प्ले-ऑफ में पहुंची CSK.

Advertisement
MS Dhoni fans gifted him a miniature version of Chepauk stadium
धोनी का चेन्नई में अलग ही भौकाल है (पीटीआई फोटो)
pic
सूरज पांडेय
20 मई 2023 (Updated: 20 मई 2023, 10:54 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

महेंद्र सिंह धोनी. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान. धोनी की कप्तानी में CSK ने चार टाइटल्स जीते हैं. धोनी की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा है. और ये फ़ैन्स अक्सर ही अपने तला के लिए कुछ कमाल का काम करके लोगों को चौंकाते रहते हैं.

इसी सिलसिले में अब धोनी और उनके एक फै़न का वीडियो वायरल है. इस वीडियो में धोनी चेन्नई के मशहूर चेपॉक स्टेडियम के मिनिएचर वर्जन को देख रहे हैं. यह मिनिएचर वर्जन उन्हें शिवा कुमार और राजेश नितीश नाम के फ़ैन्स ने गिफ्ट किया है.

instamsdhoni.fc नाम के इंस्टाग्राम पेज द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो का कैप्शन लिखा है,

'एम एस धोनी के लिए लोगों का क्रेज़ अलग लेवल पर है.'

इस वीडियो में दिख रहा है कि यह मॉडल एक मेज पर रखा है. और धोनी इसके सामने खड़े हैं. वीडियो में आगे दिखता है कि धोनी इस मॉडल को और क़रीब से देखने के लिए आगे की ओर झुकते हैं. यह मॉडल बनाने वालों ने इसे अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करते हुए लिखा है,

'हमारा मनोरंजन करने के लिए शुक्रिया तला.'

इन्होंने इस मॉडल के साथ धोनी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. यहा वीडियो तीन दिन पहले शेयर किया गया था. और शेयर होने के बाद से इसने लाखों व्यूज बटोर लिए हैं. साथ ही लोग इस पर खूब कॉमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने इस पर लिखा,

'खूबसूरत, बस किसी तरह धोनी को विकेट्स के पीछे दिखा दीजिए यह पूरा हो जाएगा.'

एक और फ़ैन ने लिखा,

'आर्टिस्ट ने अच्छा काम किया, कमाल का तोहफा.'

एक और फ़ैन ने कॉमेंट किया,

'यह फ़ैन कमाल है.'

एक अन्य फ़ैन ने लिखा,

'पागलपन चरम पर है. मेरी मां कह रही हैं कि यह बहुत खूबसूरत है.'

धोनी के फ़ैन्स के लिए एक और खुशख़बरी है. CSK ने IPL2023 के प्ले-ऑफ के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है. टीम ने 14 में से आठ मैच जीतते लिए प्ले-ऑफ में जगह बनाई. अपने आखिरी लीग मैच में इन्होंने दिल्ली कैपिटल्स को 77 रन से हराया. ये मैच दिल्ली में खेला गया था.

धोनी ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. और ये फैसला एकदम सही साबित हुआ. डेवन कॉन्वे और रुतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर से बेहतरीन बैटिंग की. दोनों ने पहले 14.1 ओवर्स में 141 रन जोड़ डाले. इसी स्कोर पर रुतुराज 50 गेंदों पर 79 रन बनाकर आउट हुए.

नंबर तीन पर आए शिवम दुबे ने सिर्फ नौ गेंदों पर 22 रन बनाए. वह 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए. 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट होने से पहले कॉन्वे ने 52 गेंदों पर 87 रन की पारी खेली. जबकि रविंद्र जडेजा ने सिर्फ सात गेंदों पर 20 रन बनाए.

चेन्नई की पारी 223 रन पर खत्म हुई. जवाब में दिल्ली ने पावरप्ले में ही पृथ्वी शॉ, फिल सॉल्ट और राइली रूसो के विकेट गंवा दिए. डेविड वॉर्नर ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट होने से पहले 58 गेंदों में 86 रन जोड़े. दिल्ली अपने 20 ओवर्स में 146 रन ही बना पाई.

वीडियो: धोनी के आखिरी मैच को लेकर अंग्रेज की ये बात फ़ैन्स का दिल छू लेगी!

Advertisement

Advertisement

()