The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • MS Dhoni, Eoin Morgan, Hardik Panyda, Shakib Al Hasan, Suresh raina biggest flops of IPL 2021

IPL2021 के वो प्लेयर्स जिन्होंने फ़ैन्स को निराश करने में कोई कसर नहीं छोड़ी

धोनी-मॉर्गन के साथ और भी लोग हैं.

Advertisement
Img The Lallantop
तस्वीर में ऑयन मॉर्गन, एमएस धोनी और हार्दिक पंड्या ( क्रेडिट : PTI)
pic
अविनाश आर्यन
15 अक्तूबर 2021 (Updated: 15 अक्तूबर 2021, 10:27 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
IPL 2021 को नया विनर मिल गया है. चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब अपना चौथा खिताब जीता. दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हरा दिया. इस अहम मुकाबले में 86 रन की पारी खेलने वाले फाफ डु प्लेसी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. वहीं, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले रुतुराज गायकवाड़ ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया. रुतुराज ने IPL2021 में कुल 635 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक लगाया. वहीं RCB के गेंदबाज हर्षल पटेल ने पर्पल कैप पर कब्जा जीती. उन्होंने 32 विकेट अपने नाम किये. इस बार IPL 2021 में कई युवा खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया. और इंटरनेशनल खिलाड़ियों से कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया. जबकि कई बड़े चेहरे, जिनसे फै़न्स को बड़ी पारी और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होती है, उन्होंने धोखा दिया. आइये एक नजर डालते हैं इस सीजन के पांच सबसे बड़े फ्लॉप पर. # MS Dhoni इस लिस्ट में एमएस धोनी का नाम बिल्कुल भी हैरान नहीं करता है. भले ही ये बात चेन्नई फै़न्स को रास न आए, लेकिन सच तो यही है कि धोनी का बल्ला खामोश रहा. इतना खामोश कि बाउंड्री लगाने पर भी आफत हो रही थी. धोनी 16 मैचों की 11 पारियों में 114 रन ही बना सके. जिसमें नाबाद 18 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा. ये 18 रन की पारी दिल्ली के खिलाफ पहले क्वॉलिफायर में आई. धोनी ने पूरे सीजन में सिर्फ 12 चौके मारे और तीन छक्के. बाकी समय धोनी कप्तानी और विकेटकीपिंग से काम चलाते रहे. # Eoin Morgan कप्तान ऑयन मॉर्गन के फ्लॉप प्रदर्शन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के मिडल ऑर्डर बल्लेबाजी को सबसे ज्यादा प्रभावित किया. जब नीलामी में मॉर्गन खरीदे गए, तो सबसे खतरनाक मिडल ऑर्डर KKR का ही लग रहा था. रसल, मॉर्गन और दिनेश कार्तिक. अफ़सोस कि मॉर्गन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके. 17 मैचों की 16 पारियों में 11 के ऐवरेज से 133 रन ही बना सके. नाबाद 47 रन मॉर्गन का सर्वाधिक स्कोर रहा. मॉर्गन ने आठ चौके और छह छक्के लगाए. यह धोनी के बाद किसी भी कप्तान का IPL 2021 में सबसे खराब प्रदर्शन रहा. # Hardik Pandya मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन भी उनकी फिटनेस की तरह अबूझ पहेली बनकर रहा. किसी को कुछ समझ ही नहीं आया कि पंड्या इस सीजन कर क्या रहे थे? न रन बना रहे हैं और न ही गेंदबाजी कर रहे हैं. लोग कह तो रहे थे कि हार्दिक पंड्या फिट हैं. लेकिन फिट होने के बावजूद उन्होंने एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की. और बल्ले से 12 मैचों में सिर्फ 127 रन बना सके. पंड्या का सर्वाधिक स्कोर 40 का रहा. और बैटिंग ऐवरेज 14 का. 11 चौके लगाए और सिर्फ पांच छक्के. # Shakib Al Hasan शाकिब अल हसन वनडे में नंबर वन और T20 में नंबर दो ऑलराउंडर हैं. बांग्लादेश क्रिकेट की जान हैं. और पूरी टीम इन्हीं के इर्द-गिर्द घूमती है. चाहे बल्लेबाजी की बात हो या फिर गेंदबाजी की. लेकिन IPL 2021 में शाकिब ने निराश किया. आठ मैचों की छह पारियों में सिर्फ 47 रन बना सके. सर्वाधिक स्कोर 26 का और बैटिंग ऐवरेज नौ का. वहीं, शाकिब आठ मैचों में चार विकेट ही निकाल सके. बॉलिंग ऐवरेज लगभग 47 का. विश्व क्रिकेट के बेस्ट ऑलराउंडर से ऐसे प्रदर्शन की उम्मीद तो नहीं की जा सकती है. #Suresh Raina मिस्टर IPL के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने सबसे ज्यादा उम्मीदों पर पानी फेरा. पर ये भी सच है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से गायब होने के बाद परफॉर्म करना, हर किसी के बस की बात नहीं है. सुरेश रैना ने IPL2021 में बहुत ही घटिया बल्लेबाजी की. 11 पारियों में 18 के ऐवरेज से 160 रन बनाए. और बस एक अर्धशतक.

Advertisement

Advertisement

()