The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • MS Dhoni creates new world record from behind the stumps in IPL 2023 match against SRH

स्टंप, कैच, रनआउट... एमएस धोनी ने विकेट के पीछे से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड!

फिर दिखा धोनी का कमाल.

Advertisement
pic
21 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 21 अप्रैल 2023, 01:33 AM IST)
MS Dhoni create world record with Aiden Markram catch in IPL 2023
कैच लेते एमएस धोनी (Twitter)
Quick AI Highlights
Click here to view more

चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया. चेपॉक स्टेडियम में एमएस धोनी (MS Dhoni) की टीम ने शानदार बैटिंग की और 135 के टार्गेट को आसानी से चेज़ किया. इस मैच में डेवन कॉन्वे ने 57 बॉल में 77 रन बनाकर चेन्नई को मैच जिताया. हालांकि, इस मैच में माही ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. ये उन्होंने SRH की पारी के दौरान बनाया. यानी विकेट के पीछे से ही धोनी ने एक बार फिर कमाल कर दिया.

13वें ओवर में श्रीलंकाई स्पिनर महीष तीक्षणा बॉलिंग कर रहे थे. ओवर की पांचवीं बॉल पर सनराइजर्स के कैप्टन एडन मार्करम क्रीज़ पर थे. तीक्षणा ने कैरम बॉल डाली. ऑफ स्टंप पर लेंथ पर गिरी बॉल बाहर की ओर घूम गई. मार्करम तेज़ी से बैकफुट पर गए, और स्लॉग करने की कोशिश की. हालांकि, बॉल में हल्का-सा एक्सट्रा बाउंस देखने को मिला. मार्करम के बल्ले का एज लगा, और धोनी ने विकेट्स के पीछे एक आसान कैच पूरा किया. और इसी कैच के साथ बन गया धोनी का वर्ल्ड रिकॉर्ड.

#Dhoni catch record

धोनी T20 क्रिकेट में दुनिया में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले प्लेयर बन गए हैं. इस लिस्ट पर अब तक सबसे आगे क्विंटन डी कॉक थे. ESPN क्रिकइंफो से मिली जानकारी के मुताबिक धोनी ने T20 क्रिकेट में कुल 208 कैच लिए हैं. वहीं डी कॉक ने अब तक 207 कैच लिए हैं. इस लिस्ट पर तीसरे नंबर पर भी एक भारतीय प्लेयर ही है. वो हैं दिनेश कार्तिक. कार्तिक ने 205 कैच पकड़े हैं. चूंकि ये तीनों प्लेयर्स अभी एक्टिव हैं, ये रेस जारी रहेगी. पर फिलहाल धोनी ने इस स्टैट को टॉप कर लिया है. धोनी ने इस मैच में एक स्टंपिंग और एक रनआउट भी किया. 

#भज्जी ने क्या कहा?

CSK vs SRH से पहले पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने धोनी पर बड़ा बयान दिया था. भज्जी ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा -

धोनी सिर्फ एक हैं. भारत में उनसे बड़ा क्रिकेटर कोई नहीं. किसी ने धोनी से ज्यादा रन्स बनाए होंगे. किसी ने उनसे ज्यादा विकेट्स लिए होंगे. पर धोनी से बड़ा फैनबेस किसी का नहीं है.

#मैच में क्या हुआ?

माही ने टॉस जीता, और पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया. हैरी ब्रूक और अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स को अच्छी शुरुआत दिलाई. हैदराबाद की टीम चार ओवर में बिना विकेट गंवाए 34 रन जोड़ चुकी थी. तभी 20 साल के आकाश सिंह ने ब्रूक को आउट कर SRH को पहला झटका दिया. इसके बाद अभिषेक शर्मा और राहुल त्रिपाठी ने पारी को आगे बढ़ाया. हालांकि, नौंवे ओवर में अभिषेक के विकेट के बाद CSK के स्पिनर्स ने कंट्रोल संभाल लिया. रविन्द्र जडेजा ने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए. सनराइजर्स की पारी इन विकेट्स से उभर नहीं सकी और 134 रन ही बना सकी.

जवाब में अपने घर पर खेल रही चेन्नई की टीम शुरुआत से ही श्योर नज़र आई. रुतुराज गायकवाड और डेवन कॉन्वे ने 87 रन की पार्टनरशिप बनाकर मैच को लगभग ख़त्म कर दिया. इसके बाद तीन विकेट जरूर गिरे, पर जीत पर कभी कोई शक नहीं था. क्योंकि क्रीज़ पर कॉन्वे जमे हुए थे और उन्होंने नॉटआउट रहते हुए मैच बना दिया. ये इस सीज़न CSK की चौथी जीत है. वहीं SRH ने अब तक चार मैच गंवाए हैं. 
 

वीडियो: धोनी ने रजनीकांत पर ऐसा क्या कहा कि जवाब वायरल हो गया!

Advertisement

Advertisement

()