महेंद्र सिंह धोनी. 199 मैचों के बाद सन्डे के दिन पहली बार बगैर कप्तानी के खेलरहे थे. कप्तान कोहली ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फ़ैसला किया. जेसन रॉयमारते हुए खेल रहे थे. ताबड़तोड़ रन बन रहे थे. बमुश्किल पहला विकेट गिरा मगर फिरपार्टनरशिप शुरू हो गयी. 108 पर रॉय आउट हुए. उनका पर्सनल स्कोर 73 रन का था. इसकेबाद एक बार फिर रन बनने चालू हुए. 49 रन की पार्टनरशिप के बाद पंड्या की एक गेंद परइयॉन मॉर्गन ने अपना बल्ला लगाया. धोनी ने पीछे कैच किया. मगर अम्पायर सीके नंदन नेआउट नहीं दिया. वही नंदन जो कानपुर में अपना नाम नहीं बनाते हैं. इसपर धोनी नेतुरंत रिव्यू का इशारा कर दिया. बिना एक सेकंड भी रुके. धोनी या तो जल्दबाज़ी में थेया वो एक पल को भूल गए थे कि अब वो कप्तान नहीं हैं. उनकी कप्तानी वाली फीलिंग अभीभी बरकरार है. वैसे, नियम के मुताबिक़ कप्तान को रिव्यू के लिए कहना होता है. इसकेबाद धोनी कोहली से मुखातिब हुए. उन्हें बताया कि बैट का किनारा लगा है. रिव्यूतुरंत लिया जाए. कोहली ने वैसा ही किया. अम्पायर ने डिसीज़न रिव्यू किया. आउट निकला.याद रहे कि ये वही धोनी हैं जो शुरू से डीआरएस के ख़िलाफ़ रहे हैं. मैच में डीआरएस केइस्तेमाल करने या न करने पर दोनों टीमों के कप्तानों की रजामंदी ज़रूरी होती है.धोनी इस पर कभी भी राज़ी नहीं होते थे. उनके मुताबिक़ डीआरएस पूरी तरह फूल प्रूफ नहींहै. इसलिए वो उसकी सेवाएं नहीं लेते थे. मगर कोहली ऐसा नहीं सोचते हैं. इसीलिएइंग्लैंड के खिलाफ़ टेस्ट सीरीज़ में और फिर वन-डे में भी डीआरएस का इस्तेमाल कियागया. इंडिया को बाकायदे ये फ़ायदा भी मिला. वीडियो देखें: [facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/IndianCricketTeam/posts/1347725798582443"]--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:मैन ऑफ द मैच जीतने के बाद केदार जाधव ने अपनी ट्रॉफी घर भिजवा दीटीम कोहली, जो आव भी देखती है, ताव में भी रहती हैकोहली ने कल एक शॉट खेला, जिसे बरसों याद रखा जाएगा