The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • MS Dhoni birthday Sakshi Dhoni touches feet Video viral

धोनी का बर्थडे, केक कटा और तुरंत साक्षी ने पैर छू लिए, वीडियो वायरल हो गया

Indian Cricket Team के पूर्व कप्तान Mahendra singh Dhoni का आज 43वा जन्मदिन है. एक वीडियो आया है, आप भी देखिए.

Advertisement
pic
7 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 7 जुलाई 2024, 02:59 PM IST)
Viral Video Screenshot
वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट (फोटो/इंस्टाग्राम)
Quick AI Highlights
Click here to view more

थाला फॉर अ रीज़न. जुलाई 7. इन 2 शब्दों से आप समझ गए होंगे कि बात यहां फ़ैन्स के दिलों पर राज करने वाले महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra singh Dhoni) की हो रही है. दरअसल आज यानी 7 जुलाई को माही 43 साल के हो गए हैं. लेकिन, साल 2019 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी के लिए लोगों के प्यार में जरा भी कमी नहीं आई है. इस स्पेशल दिन पर दुनियाभर से फ़ैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं. इस बीच उनके जन्मदिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. (Social Media Viral Video) लोग 'कैप्टन कूल' के बर्थडे के इस वीडियो को शेयर कर अलग-अलग रिएक्शन भी दे रहे हैं. अगर आपने अभी तक ये वीडियो नहीं देखा तो पहले आप भी वीडियो देखिए.

साक्षी ने छुए पैर

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने उनके जन्मदिन का ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. जिसमें बर्थडे ब्वॉय ने केक काटा और सबसे पहले केक साक्षी को खिलाया. लेकिन इस वीडियो के जिस मोमेंट ने सभी का ध्यान खींचा, वो था साक्षी का अपने पति के पैर छूना. जिसके बाद धोनी भी साक्षी को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं. फिर क्या था? फैन्स ने इस वीडियो को जमकर रीशेयर किया. खबर लिखे जाने तक वीडियो को 28 मिलियन (2.8 करोड़) से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर धोनी को बर्थडे विश किया. उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब.'

शानदार रहा करियर

7 जुलाई 1981 को रांची में जन्मे महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 538 मुकाबले खेले. इसमें उन्होंने कुल 17,566 रन बनाए. इसके साथ ही उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने लिमिटेड ओवर फॉर्मेट की तीनों ICC ट्रॉफ़ीज भी अपने नाम कीं. जिसमें साल 2011 का 50 ओवर वर्ल्ड कप भी शामिल है. 'The Lallantop' परिवार की तरफ से भी महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं.

ये भी पढ़ें: इंडिया ने जीता वर्ल्ड कप, साल भर बाद सोशल मीडिया पर लौटे माही बड़ी बात बोल गए!

वीडियो: 'कल्कि 2' में अमिताभ बच्चन और कमल हासन भिड़ने वाले हैं - नाग अश्विन

Advertisement

Advertisement

()