बाल झड़ने के कई कारण होते हैं – गलत जीवनशैली, गलत खानपान, गलत आबो-हवा, जेनेटिक्सआदि-आदि. बालों का झड़ना शायद ही किसी को अच्छा लगता है. लोग इसकी फिक्र भी करनेलगते हैं. लेकिन मीडियम पेसर मोहित शर्मा को इतनी फिक्र हुई कि उनकी गेंदबाज़ी हीखराब हो गई. एचटी की खबर के मुताबिक एक कर्तनालय मतलब हेयर स्टूडियो के कार्यक्रममें मोहित शर्मा ने कहा, 'मुझे लगा की मेरे बाल झड़ रहे हैं, इससे मेरे आत्मविश्वासपर ज़ोरदार असर पड़ा और आखिरकार इससे मेरी गेंदबाज़ी पर भी असर पड़ा.’इससे पहले भी कई क्रिकेटरों ने बाल उगवाएं हैं – सौरव गांगुली, शेन वॉर्न, जैककैलिस, वीरेंद्र सहवाग. लेकिन झड़ते हुए बालों का असर क्रिकेट पर पड़े, ये पहली बारकिसी ने कहा है.आखिरी बार मोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले थे. उस मैच में मोहित ने 7 ओवरोंमें 84 रन दिए थे और साउथ अफ्रीका ने 438 रन बनाए थे. उसके बाद 2015 टी 20 वर्ल्डकप में भी शामिल थे पर खेलने का मौका नहीं मिला.पर झड़ते बालों के दौर में मोहित शर्मा वापसी की राह पर हैं. हरियाणा के मोहितशर्मा ने रणजी ट्रॉफी के 5 मैचों में 16 विकेट लिए हैं, इसमें 2 बार 5-5 विकेट भीलिए हैं.28 साल की उम्र में उड़ते-झड़ते बालों की चिंता तो ठीक है लेकिन गेंदबाज़ी के लिएवहाब रियाज़ से प्रेरणा ले सकते हैं. जैसे-जैसे वहाब रियाज़ के बाल झड़ते जा रहेहैं वैसे-वैसे गेंदबाज़ी अच्छी होती जा रही है. क्रिकेटर के लिए तो बाल की बजाए बॉलसे आत्मविश्वास आता है. किसी के झड़ते हुए बाल न तो मज़ाक का विषय होने चाहिए और नही आउट ऑफ फॉर्म जाने का.