सूर्या ने की कॉल, जवाब मिला मजाक मत करो... पहले मैच में जलवा दिखाने के बाद सिराज ने सब बताया
मोहम्मद सिराज (Mohammed SiraJ) करीब डेढ़ साल बाद भारत की टी20 टीम में लौटे हैं और धमाल मचा दिया. उन्होंने यूएसए (USA) के खिलाफ मैच में शानदार बॉलिंग करते हुए 3 विकटे लिए. इसके बाद सिराज ने टीम में चुने जाने को लेकर काफी कुछ बताया है.
.webp?width=210)
मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj). भारत की टी20 टीम से बाहर. वापसी की उम्मीद नहीं. डेढ़ साल से ज्यादा वक्त बीत गया. कई बार जोर लगाया लेकिन एंट्री नहीं मिली. सिराज भी मान गए कि टी20 टीम में वापसी आसान नहीं है. एक वक्त उन्हें व्हाइट बॉल गेम से दरकिनार कर दिया गया. फिर भी, 'मियां' ने हिम्मत नहीं हारी. टेस्ट के अलावा जब वनडे में मौका मिला, तो पूरा जोर लगाया. वह टूटे नहीं और जमकर मेहनत की. किस्मत और मेहनत के चलते सफलता आसान हो जाती है. आखिर वो दिन आ गया, जब टीम इंडिया (Team India) के कैप्टन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कॉल सिराज के पास आई. जिसे उन्होंने मजाक समझा. फिर टीम इंडिया में उनकी एंट्री हुई सीधे टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में यूएसए के खिलाफ. बाद में इस मैच में 'मियां मैजिक' छा गया.
557 दिन टीम से बाहर रहेमोहम्मद सिराज ने 30 जुलाई 2024 को आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था. उस मैच से लेकर 7 फरवरी 2026 वाले मुकाबले तक, वह 557 दिन शॉर्टेस्ट फॉर्मेट से दूर रहे. इस गैप के दौरान उन्होंने टेस्ट और वनडे में मिलाकर 27 मैच खेले, जिनमें 73 विकेट लिए. क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में वह फ्रंटलाइन बॉलर रहे. वनडे में भी जब मौका मिला, तो बढ़िया बॉलिंग की.
ये भी पढ़ें: सूर्या ने बताया क्यों अलग लग रही थी वानखेड़े की पिच? टीम को लेकर भी दिया बड़ा अपडेट
टी20 टीम में कैसे एंट्री हुई?4 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का वार्म-अप मैच खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया के पेसर हर्षित राणा इंजर्ड हो गए. चोट ऐसी कि चलना मुश्किल हो गया. उन्होंने सिर्फ एक ओवर की बॉलिंग की, जिसमें 16 रन दिए. चोट की वजह से हर्षित भारत की टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर हो गए. जिसके बाद सिराज के लिए दरवाजा खुला.
‘मियां रेडी हो जा…’हर्षित राणा के बाहर होने के बाद उनका रिप्लेसमेंट कौन होगा? यह सवाल सबके जेहन में था. सहमति मोहम्मद सिराज के नाम पर बनी. सूर्यकुमार यादव ने उन्हें कॉल की, जिसको सिराज ने मजाक समझा. वह कहते हैं,
मैच में झटके 3 विकेटसडनली सूर्या भाई कॉल मी. मिया रेडी हो जा. बैग पैक करके आ जा. मैंने बोला सूर्या भाई मजाक मत करो. क्योंकि यह सब होने वाला नहीं है. सूर्या बोले- ‘मैं सच कह रहा हूं. रेडी हो जा.’ यह अचानक मेरे लिए शॉकिंग न्यूज थी.
मोहम्मद सिराज को आते ही मैच में मौका मिलेगा, शायद इसके बारे में सोचा नहीं होगा. पहले मुकाबले में उनके खेलने की राह तब आसान हुई, जब जसप्रीत बुमराह बीमार होने कि वजह से यूएसए (USA) के खिलाफ नहीं खेले. ऐसे में सिराज का खेलना तय हो गया. मैच में पावरप्ले के दौरान उन्होंने अपना जलवा दिखा दिया. दूसरा ओवर फेंकने आए सिराज ने चौथी गेंद पर एंड्रीज गौस को आउट कर दिया. इसके बाद, वह पारी का चौथा और अपना दूसरा ओवर डालने फिर आए. चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने साईतेजा मुक्कमल्ला को पवेलियन भेज दिया. इस तरह सिराज ने दोनों ओपनर को आउट करके भारत को निजात दिला दी. इसके बाद, उन्होंने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर शुभम रंजने का विकेट लिया. मोहम्मद सिराज ने यूएसए के खिलाफ इस टी20 वर्ल्ड कप मैच में कसी गेंदबाजी करते हुए 29 रन देकर 3 विकेट लिए.
मैच में क्या हुआ?भारत के खिलाफ मैच में यूएसए के कैप्टन मोनाक पटेल ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. भारत की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही. उसने नियमित अंतराल पर विकेट खोए. फायरब्रांड अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने निराश किया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 84 रन की नॉट आउट पारी खेली. जबकि, तिलक वर्मा ने 25 रन बनाए. इन दोनों पारियों के चलते टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 161 रन बनाए. यूएसए की तरफ से मीडियम पेसर शैडली वैन शल्कविक ने बॉलिंग में कहर बरपाया. उन्होंने 4 विकेट झटके.
जीत के लिए 162 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी यूएसए की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उसके 3 विकेट 13 रनों पर गिर गए. मिडिल ओवर में मिलिंद कुमार ने 34, संजय कृष्णमूर्ति ने 37 और शुभम रंजने ने भी 37 रनों की पारी खेली. लेकिन, ये सब जीत के लिए काफी नहीं था. यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन बना पाई. भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने शानदार बॉलिंग करते हुए 3 विकेट लिए. उनके अलावा अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले. टीम इंडिया ने मैच में 29 रनों से जीत दर्ज की. 84 रन की नॉट आउट पारी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव को 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड दिया गया. अब भारत 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ अपना दूसरा मैच खेलेगा.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड को चटाई धूल, ठोके 15 चौके और 15 छक्के

.webp?width=60)
