The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Mohammed Shami seen slamming Pakistani fans after Champions Trophy 2017 Final

जब पाकिस्तानियों को 'बाप कौन है' बताने फ़ैन्स के बीच घुसते चले गए थे मोहम्मद शमी

फिर वायरल हुआ शमी का पुराना वीडियो.

Advertisement
Img The Lallantop
मोहम्मद शमी और विराट कोहली की तस्वीर. फोटो: AP
pic
विपिन
26 अक्तूबर 2021 (Updated: 26 अक्तूबर 2021, 04:49 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
एक मैच का खराब प्रदर्शन देख अगर लोग अगला-पिछला सब भूल जाएं, तो लगता है कि देश के लिए दी गई सारी क़ुर्बानियां किसी काम की नहीं हैं. और कहीं ना कहीं मोहम्मद शमी भी ऐसा ही कुछ सोच रहे होंगे. वो भी उन मुट्ठीभर लोगों के चलते जिनके जीवन का हासिल ही ऐसे घटिया काम करना है. मोहम्मद शमी को लेकर चल रहे इस विवाद के बीच शमी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो साल 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद का है. इस फाइनल में भारत को पाकिस्तान के हाथों 180 रन से बड़ी हार मिली थी. और इस हार के बाद जब भारतीय टीम दर्शकों के बीच से होते हुए वापस ड्रेसिंग रूम की तरफ बढ़ रही थी, तभी एक पाकिस्तानी फैन टीम इंडिया पर चिल्लाने लगा. उसने कहा,
'अकड़ टूट गई है, अकड़ टूट गई है कोहली सारी तेरी.'
ये सब घट रहा था तो भुवी, युवराज, रहाणे सब फैंस के बीच से निकल रहे थे. तभी विराट को देख वो फैन चिल्लाने लगा. इसके बाद बुमराह, शमी और रोहित निकलने लगे तो उसने फिर चिल्लाना शुरू कर दिया. उसने कहा,
'बाप कौन है, बाप कौन है?...'
पूरी टीम आगे बढ़ने लगी लेकिन मोहम्मद शमी से ये नहीं सुना गया. वो पलटकर वापस आए और उस फैन से पूछने लगे कि वो क्या कह रहा है. शमी उस फैन को जवाब देना चाहते थे. लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी और एमएस धोनी ने शमी को वापस बुलाया और लेकर चले गए. मोहम्मद शमी का ये वीडियो वायरल है. वो भी ऐसे वक्त में जब पाकिस्तान के खिलाफ़ भारत की हार के बाद कुछ लोग मोहम्मद शमी की देशभक्ति पर सवाल उठा रहे हैं. ऐसे में उन मूर्खों को इस वीडियो के जरिए ही सही, लेकिन समझ आना चाहिए कि मोहम्मद शमी को अपनी देशभक्ति किसी छिपी पहचान वाले ट्रोल को बताने की जरूरत नहीं है. वो किसी भी सोशल ट्रोल से कहीं ज़्यादा देशभक्त हैं.

Advertisement

Advertisement

()