भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बोलर मोहम्मद शमी. बीते साल हुए T20 वर्ल्ड कप केदौरान खूब ट्रोल हुए थे. लोगों ने शमी को लेकर तमाम तरह की बातें की थीं. और अब शमीने उन तमाम ट्रोल्स को जवाब दिया है. शमी ने कहा है कि जो भी लोग इस तरह की हरकतकरते हैं, उनके लिए कोई दवा नहीं है. शमी ने कहा कि वो लोग ना तो फ़ैन्स हैं और नाही असली भारतीय. शमी को बीते साल T20 विश्वकप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ़ मैच केबाद उनके धर्म की वजह से ट्रोल किया गया था. उस वक्त के बाद शमी ने कभी भी इस परकोई बयान नहीं दिया. हालांकि उस वक्त टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने खुलकर इस31 वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ का समर्थन किया था. पाकिस्तान के खिलाफ़ भारत की T20विश्वकप में हार के बाद बहुत लोगों ने सोशल मीडिया पर शमी को ट्रोल किया था. उनकेसोशल मीडिया अकाउंट्स पर बेहद भद्दे कमेंट्स किए गए थे. अब इंडियन एक्सप्रेस से बातकरते हुए शमी ने कहा है ऐसे लोग ना तो असली फै़न्स हैं और ना ही असली भारतीय. शमीने कहा, 'जब भी सोशल मीडिया पर कोई अनजान प्रोफाइल से या फिर सिर्फ चंद फॉलोअर्स केसाथ किसी दूसरे पर उंगली उठाता है, तो उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं होता क्योंकिवो कुछ भी नहीं हैं. इसलिए हमें ऐसे लोगों से उलझना ही नहीं चाहिए.' शमी ने इसइंटरव्यू में ये भी कहा कि उन्हें किसी को भी अपनी देशभक्ति दिखाने की ज़रूरत नहींहै. उन्होंने कहा, 'हम जानते हैं कि हम क्या हैं, हमें किसी को भी ये बताने कीज़रूरत नहीं है कि भारत हमारे लिए क्या है. क्योंकि हम देश का प्रतिनिधित्व करतेहैं और अपने देश के लिए लड़ते हैं. इसलिए हमें ना तो किसी को कुछ साबित करने कीजरूरत है और ना ही ऐसे ट्रोल्स पर रिएक्ट करने की.'Mohammad Shami: ‘Those who troll aren’t real fans, nor are they real Indians. Iknow what I represent, fight for my country’ https://t.co/LGsQBxQIde— Arman (@learningislife1) February 28, 2022 शमी ने इस इंटरव्यू में आगे कहा,'अगर आप किसी खिलाड़ी को हीरो समझते हैं. और इस तरह का बर्ताव करते हैं. तो आपभारतीय टीम के सपोर्टर नहीं हैं. मैं इस तरह के लोगों के किए कमेंट्स पर बिल्कुल भीसीरियस नहीं हूं.' बताते चलें कि शमी मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम के सभीफॉर्मेट के स्टार गेंदबाज़ हैं. उन्होंने साल 2013 में अपना डेब्यू किया था. अब तकशमी टीम इंडिया के लिए 57 टेस्ट मैच में 50 के स्ट्राइक रेट से 209 विकेट चटका चुकेहैं. टेस्ट के अलावा शमी ने 148 वनडे और 18 T20I विकेट भी चटकाए हैं.