मैच से पहले राष्ट्रगान में क्यों रो पड़े, सिराज ने ख़ुद बताई वजह
रोते हुए सिराज की फोटो ट्वीट कर कैफ ने बहुत बड़ी बात लिख दी.
Advertisement

मोहम्मद कैफ ने सिराज की यही फोटो ट्वीट की है. तीसरे टेस्ट से पहले सिराज राष्ट्रगान के वक्त रो दिए थे.
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैच की सीरीज़ का तीसरा मैच शुरू हो चुका है. सिडनी में. पहले दिन बारिश की वजह से 55 ओवर का ही खेल हो सका, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर 166 रन बनाए. मैच की शुरुआत में टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत मिली, जब मोहम्मद सिराज ने ख़तरनाक डेविड वॉर्नर को सिर्फ पांच रन के निजी स्कोर पर पैवेलियन वापस भेज दिया. हालांकि सिराज ये विकेट लेने से पहले ही किसी और वजह से चर्चा में आ चुके थे.
राष्ट्रगान में रो पड़े सिराज
दरअसल मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए मैदान पर जुटे थे. इसी दौरान जब भारत का राष्ट्रगान गाया जाने लगा तो सिराज भावुक हो गए. वो आंसू पोंछते दिखे. सिराज ने इसी सीरीज़ के दूसरे मैच से अपना टेस्ट डेब्यू किया था. देश के लिए टेस्ट मैच खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी बात होती है. इसी वजह से सिराज अपने दूसरे टेस्ट मैच से पहले भावुक हो गए. इसी टूर के दौरान ही सिराज के पिता का निधन हो गया था. टीम इंडिया ने उन्हें वापस घर जाने का विकल्प दिया था, लेकिन सिराज ने टीम के साथ रुकने का फैसला किया था. मैच के बाद उन्होंने कहा –
“नेशनल एंथम के टाइम पर डैड की याद आ गई थी. तो इसीलिए. डैड चाहते थे कि टेस्ट क्रिकेट खेले मेरा बेटा. आज वो रहते तो देख पाते.”
सिराज के इस मूमेंट पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने लिखा –Mohammed Siraj on why he got so emotional while the National Anthem was being played at the SCG.#TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/zo0Wc8h14A
— BCCI (@BCCI) January 7, 2021
“मैं बस यही चाहता हूं कि कुछ लोग हमेशा इस तस्वीर को याद रखें. वो #sirajmohammed है और उसके लिए राष्ट्रगान इतना मायने रखता है.”
वसीम जाफर ने ट्वीट किया –I just want certain people to remember this picture. He is #SirajMohammed and this is what the national anthem means to him pic.twitter.com/eJi9Xeww8E
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) January 7, 2021
“चाहे कम दर्शक हों या कोई दर्शक न हों, भारत के लिए खेलने से बड़ा मोटिवेशन कुछ नहीं होता. जैसा कि एक महान खिलाड़ी ने कहा था – आप दर्शकों के लिए नहीं खेलते, आप देश के लिए खेलते हैं.”
BCCI ने भी सिराज की इस तस्वीर को रीट्वीट किया.Even if there's little or no crowd to cheer you on, no better motivation than playing for India. As a legend once said "You don't play for the crowd, you play for the country." 🇮🇳 #AUSvIND pic.twitter.com/qAwIyiUrSI
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) January 7, 2021
इरफान पठान ने भी लिखा कि राष्ट्रगान हर भारतीय को भावुक कर देता है.Jai Hind 🇮🇳#TeamIndia pic.twitter.com/rSvzUXjU8g
— BCCI (@BCCI) January 7, 2021
अपने पहले टेस्ट में सिराज ने पांच विकेट निकाले थे. पहला टेस्ट शिकार मार्नस लाबुशेन के रूप में किया था. दूसरे मैच में अब तक उन्होंने एक विकेट लिया है. वो भी दिग्गज डेविड वॉर्नर का.National anthem and emotions works together for EVERY INDIAN. #goosebumps every time
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) January 7, 2021

