कलकत्ता में खेले गए टेस्ट मैच में मोहम्मद शमी ने 6 विकेट लिए. इंडिया की जीत मेंअहम रोल प्ले किया. लेकिन इस दौरान शमी की 14 महीने की बेटी आईसी यू में जूझ रहीथी. टेस्ट मैच 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चला. मैच 3 अक्टूबर को यानी चौथे दिन हीखतम हो गया था. मैच के दौरान मोहम्मद शमी ने 6 विकेट लिए.शमी, अपनी बिटिया आइरा के साथशमी की बेटी आइरा शमी 14 महीने की है. उसे तेज़ बुखार था और सांस लेने में तकलीफ़ होरही थी. कलकत्ता के सिटी हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था. लेकिन 2 अक्टूबर कोडॉक्टर्स की सलाह पर उसे आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा. मोहम्मद शमी को इस बात के बारेमें दिन का खेल ख़तम होने पर बताया गया. वो तुरंत अस्पताल भागे. अपनी पर्सनल मुसीबतके बावजूद, ड्यूटी पूरी करने की खातिर, शमी अगली सुबह फिर से मैच खेलने वापस ईडेनगार्डन पहुंचे.3 अक्टूबर को आइरा को आईसीयू से डिस्चार्ज कर दिया गया. शमी को इस बात की जानकारीमैच खतम होते ही दे दी गयी. मोहम्मद शमी ने पूरे मैच के दौरान इंडिया की जीत मेंबड़ा रोल प्ले किया था. पहली इनिंग्स में 3 विकेट और दूसरी इनिंग्स में भी 3 विकेटनिकाले थे. वो भी ऐसी पिच पर जो स्पिनर्स को हेल्प कर रही थी.मोहम्मद शमी अपनी पत्नी और बिटिया आइरा के साथशमी ने अपनी ज़्यादती ज़िन्दगी से जुड़ी मुश्किलों के बावजूद जिस तरह से दिए गए काम कोऊपर रखा वो सचमुच एक मिसाल है. अपनी 14 महीने की बच्ची के आईसीयू में भर्ती होने कीतस्वीर लेकर पूरे दिन खेलते रहना वाकई मुश्किल रहा होगा. और ऐसे में क्रिकेट कोसिर्फ एक खेल कह कर नकार देना देना काफ़ी अजीब लगता है. ये बातें बाकी सभी खेलों परलागू होती हैं. आप जब मैदान में अपने देश की जर्सी पहने मौजूद होते हैं तो सिर्फखेल नहीं रहे होते. आप वहां नेशनल ड्यूटी निभा रहे होते हैं.