The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Mohammad Nawaz under investigation after testing positive for recreational drug use

मोहम्मद नवाज डोपिंग टेस्ट में फेल, पाकिस्तान की फिर हुई फजीहत

32 साल के नवाज ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के लिए सभी सात मैच खेले थे. सुपर 8 स्टेज में टीम बाहर हो गई थी. इन मैचों में नवाज ने 15 रन बनाए, और सात विकेट लिए थे.

Advertisement
pic
22 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 05:49 PM IST)
mohammad nawaz, pakistan, t20 world cup
नवाज T20 ब्लास्ट में सरे के लिए खेलने वाले थे. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को एक बार फिर शर्मिंदा होना पड़ा है. पाकिस्तान टीम के प्लेयर मोहम्मद नवाज डोपिंग टेस्ट में फेल हो गए. PCB ने मामला सामने आने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी है. डोप टेस्ट में फेल होने की अपडेट आने के बाद नवाज को T20 बलास्ट की टीम के साथ करार से भी हाथ धोना पड़ सकता है. 

टी20 वर्ल्ड कप में दिया था सैंपल

ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक भारत और श्रीलंका में खेले गए T20 वर्ल्ड कप के दौरान नवाज के सैंपल लिए गए थे. अब ये सैंपल पॉजिटिव पाए गाए हैं. 32 साल के नवाज ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की तरफ से सभी सात मैच खेले थे. सुपर 8 स्टेज में पाकिस्तान की टीम बाहर हो गई थी. टूर्नामेंट में नवाज ने 15 रन बनाए थे, और सात विकेट लिए थे.

खबर के मुताबिक PCB सूत्र ने कहा,

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड  को इस मामले के बारे में सूचित कर दिया है, और PCB ने उचित प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके परिणाम 22 अप्रैल को ICC को बता दिए जाएंगे.

नवाज की मुश्किल बढ़ी

PCB ने नवाज को इंग्लैंड में होने वाले T20 ब्लास्ट में हिस्सा लेने के लिए 'नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (NOC) दिया था. वह सरे की टीम के साथ जुड़ने वाले थे. काउंटी टीम इस हफ़्ते औपचारिक तौर पर उनके साथ करार की घोषणा करने वाली थी. लेकिन डोप टेस्ट में फेल होने से नवाज की मुश्किल बढ़ गई हैं. रिपोर्ट के अनुसार, जांच के चलते अब यह करार रद्द कर दिया गया है. जिसका मतलब है कि फिलहाल नवाज इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

यह भी पढ़ें- कमिंस लौट आए हैं, फिर भी क्यों ईशान किशन से कप्तानी छीनने से घबराएगी SRH? 

नवाज T20 ब्लास्ट में सरे के लिए खेलने वाले थे. टूर्नामेंट 26 मई से 18 जुलाई तक खेला जाएगा. नवाज पूरे सीजन के लिए उपलब्ध थे. पर अब उनका इस टूर्नामेंट में खेलना मुश्किल है. सरे ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है. 

नवाज मौजूदा PSL सीजन में मुल्तान सुल्तान्स के लिए खेल रहे हैं. मंगलवार, 21 अप्रैल को कराची में रावलपिंडीज के खिलाफ छह विकेट की जीत में उन्होंने तीन ओवर बॉलिंग की थी. उन्हें इस मैच में कोई भी विकेट नहीं मिला था.

वीडियो: अभिषेक शर्मा ने हैदराबाद में लगाई सेंचुरी, कौन से रिकॉर्ड्स तोड़े?

Advertisement

Advertisement

()