मोहम्मद हफीज ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों पर कुछ ऐसा कहा कि शोएब खुद को रोक नहीं पाए
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने ‘आउटसाइड एज’ कार्यक्रम में पूर्व क्रिकेटरों को निशाने पर लिया. हफीज के साथ कार्यक्रम में शोएब अख्तर, शोएब मलिक जैसे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर भी मौजूद थे.

Champions Trophy 2025 के मेजबान पाकिस्तान के लिए यह टूर्नामेंट किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा. 29 साल बाद पाकिस्तान को किसी ICC टूर्नामेंट की मेजबानी का मौका मिला और टीम टूर्नामेंट में एक अदद जीत के लिए तरस गई. प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तान टीम के क्रिकेटरों को चौतरफा आलोचना झेलनी पड़ रही है. इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज का एक वीडियो वायरल है जिसमें वे अपने देश के 90 के दशक के क्रिकेटरों की आलोचना करते नज़र आ रहे हैं.
‘जब बात विरासत छोड़ने की आती है तो उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया’पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज ने ‘आउटसाइड एज’ कार्यक्रम में पूर्व क्रिकेटरों को निशाने पर लिया. हफीज के साथ कार्यक्रम में शोएब अख्तर, शोएब मलिक जैसे पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों के अलावा एंकर सना मिर भी थीं.
मोहम्मद हफीज ने कहा,
साल 2003 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू करने वाले हफीज ने आगे कहा,
पूर्व कप्तान हफीज ने कहा,
यह भी पढ़ें:'एक ही ग्राउंड पर खेलने का फायदा मिला'- बोले शमी, गंभीर और रोहित ने तो कुछ और कहा था
शोएब अख्तर ने किया पलटवार‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर हफीज के बगल में बैठकर उनकी बात ध्यान से सुन रहे थे. हफीज की बात खत्म होने के बाद शोएब ने हफीज के तर्कों की काट रखी. उन्होंने इसके लिए पाकिस्तान के ODI में भारत के खिलाफ बेहतर रिकॉर्ड का सहारा लिया. साल 1997 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले अख्तर ने कहा,
इसके जवाब में हफीज ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि इमरान खान के बाद से एक मजबूत विरासत रही है और उस दौर में काफी अच्छी क्रिकेट खेली गई.
इसपर 49 साल के शोएब अख्तर ने हंसते हुए कहा कि अब आप कवर नहीं कर सकते वीडियो पहले से ही वायरल हो चुका है.
वीडियो: Champions Trophy: न्यूजीलैंड से फाइनल में भारत को सिर्फ इस खिलाड़ी से खतरा है?

.webp?width=60)

