T20 विश्वकप 2021 में लगातार दो मैच हारने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों की जमकरआलोचना हो रही है. सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों को बुरा भला कहा जा रहा है.यहां तक की उनकी फैमिली को हार का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है और भारत के कुछ बिगड़ेफै़न्स उन्हें गालियां भी दे रहे हैं. खेल से इतर किसी भी तरह की बातें बर्दाश नहींकी जा सकती. और इसे किसी भी सूरत में डिफेंड नहीं किया जा सकता है. पाकिस्तान केतेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर ने भारतीय खिलाड़ियों का बचाव किया है. आमिर ने उन सभीको लताड़ा है. जो टीम इंडिया के खिलाड़ियों को गालियां दे रहे हैं. और उनकी फैमिली केबारे में भद्दी-भद्दी बातें लिख रहे हैं. ट्विटर का सहारा लेते हुए मोहम्मद आमिर नेकहा, ''मैं अब भी मानता हूं कि टीम इंडिया बेस्ट टीम है. ये सिर्फ अच्छे और बुरेसमय की बात है. लेकिन खिलाड़ियों और उनके परिवार को गाली देना शर्म की बात है. अंतमें हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह सिर्फ क्रिकेट का खेल है.”I still believe India is a best team its just a matter of having good time orbad time but abusing player's and their family is such a shame don't forget endof the day it's just a game of cricket.— Mohammad Amir (@iamamirofficial) November 1, 2021 बता दें कि T20 विश्वकप 2021में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है. न बल्लेबाजों ने जिम्मेदारीउठाई और न ही गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहलेमुकाबले में भारत को दस विकेट से हार मिली. इसके बाद न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टीमइंडिया को आठ विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा है. दुबई में खेले गए 'करो या मरो'मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी बेहद खराब रही. कोई भी खिलाड़ी 30 का आंकड़ा पार नहींकर सका. टीम इंडिया 20 ओवर्स में 110 रन ही जोड़ सकी. जवाब में न्यूज़ीलैंड ने डेरलमिचेल के 49 रन की पारी की बदौलत आठ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. लगातार दो हारके बाद टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है. बचे हुए तीनों मुकाबलेजीतने होंगे. साथ ही ये भी दुआ करनी होगी कि अफगानिस्तान और न्यूज़ीलैंड अपने दोमुकाबले हारे. और ऐसा नामुमकिन होता दिख रहा है.