आमिर. मोहम्मद आमिर. बैन लगा था. स्पॉट फ़िक्सिंग की वजह से. क्रिकेट में वापसी की.वहां से वापस आये जहां उनका करियर एकदम खतम माना जा रहा था. अपने सात साल के करियरमें मोहम्मद आमिर ने खूब उतार और चढ़ाव देखे. इतने शायद खुद सचिन तेंदुलकर, शेनवॉर्न, पोंटिंग सरीखों ने नहीं देखे होंगे. जेल तक की यात्रा हो ली. फिर से देश केलिए खेलने लगे. लेकिन एक काम नहीं कर पाए थे. टेस्ट मैच में एक भी कैच नहीं थामोहम्मद आमिर के नाम के सामने. ये बहुत बड़ी बात थी. 7 साल में एक भी कैच नहीं. मगरवेस्ट इंडीज़ के खिलाफ़ ये व्रत भी टूटा. सूखी बंजर ज़मीन पर पानी की बूंदें गिरीं.डैरेन ब्रावो को ज़ुल्फ़िकार बाबर की गेंद पर कैच किया. वो भी कैच ऐसा कि बड़े-बड़ेफील्डर देख के ताली पीट दें. व्रत तोड़ना था तो इतने शानदार तरीके से तोड़ना था, येनहीं मालूम था. https://www.youtube.com/watch?v=hg_mO_mXvew खैर, इनिंग्स खतम हुई.पाकिस्तान की दूसरी इनिंग्स शुरू हुई. बैटिंग आई मुहम्मद आमिर की. देवेन्द्र बिशूने गेंद फेंकी. आमिर ने बल्ला हौंक दिया. गेंद स्ट्रेट बाउंड्री के पार जा रही थी.लेकिन रास्ते में रॉस्टन चेज़. गेंद हाथ में तो आई मगर गिरते टाइम ये ख़याल रहा किबाउंड्री पर गिरने वाले थे. सो, गेंद उछाल कर छक्का रोक लिया. उधर आमिर खड़े सोच रहेथे कि बाउंड्री क्लियर हो गयी है. क्रीज़ से बाहर निकल आये. साथ में खड़े बैट्समैन केसाथ बातें करने लगे. मगर देखा कि चेज़ गेंद उठा कर फेंक रहा है. दौड़ पड़े. लेकिन देरहो गयी. थ्रो तेज़ था. आमिर के पहुंचने से पहले ही पहुंच गया.https://www.youtube.com/watch?v=LB6f_B7c81E