ऑस्ट्रेलिया ने महिला क्रिकेट विश्वकप 2022 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है.ऑस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत हासिलकी. इस जीत में कप्तान मेग लेनिंग ने बड़ी भूमिका निभाई. उन्होंने 97 रन की पारीखेली. लिहाजा लेनिंग को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया.Loves a chase.Unreal knock from our skipper to anchor the highest ever successful Women's ODIWorld Cup chase! #CWC22 pic.twitter.com/V09lZZsgVF — Australian Women's CricketTeam (@AusWomenCricket) March 19, 2022 बता दें कि न्यूज़ीलैंड के ईडन पार्क मेंभारत और ऑस्ट्रेलिया मुकाबला खेला गया. ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग ने टॉसजीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. स्मृतिमांधना सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गईं. खराब फॉर्म से गुजर रही शफाली वर्मा एक बारफिर फ्लॉप साबित हुईं. शफाली के बल्ले से 12 रन निकले. तीसरे नंबर पर यस्तिकाभाटिया ने 59 रन और कप्तान मिताली राज ने 68 रन की पारी खेली. वहीं हरमनप्रीत कौरने 47 गेंदों में छह चौकों की मदद से नाबाद 57 रन की पारी खेली. भारत ने निर्धारित50 ओवर्स में 277 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 278 रन का लक्ष्य मिला. जिसेछह बार की वर्ल्ड चैंपियन टीम ने चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. टीम के लिए मेगलेनिंग ने सबसे ज्यादा 97 रन की पारी खेली जिसमें 13 चौके शामिल थे. ओपनर रेचलहेन्स ने 43 रन और एलिसा हिली ने 65 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 72 रन की पारीखेली. वहीं बेथ मूनी ने 20 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी.महिला क्रिकेट विश्वकप इतिहास में ये किसी भी टीम का सबसे बड़ा सफल रन चेज है.PHEW! Beth Mooney goes bang bang and the Aussies survive a thriller againstIndia to lock in a semi-final spot at the #CWC22Scorecard: https://t.co/J6Py0H9oIr #CWC22 pic.twitter.com/Z1k7PYOmjx —Australian Women's Cricket Team (@AusWomenCricket) March 19, 2022 मैच के बाद जबभारतीय कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) से हार के बारे में पूछा गया. तो उन्होंनेकहा, 'जब आप हारते हैं तो हमेशा कहते हैं कि हमने 10-15 रन कम बनाए थे. मेरे ख्यालसे जिस तरह ऑस्ट्रेलिया ने इनिंग्स की शुरुआत की. वे हमेशा आस्किंग रनरेट से आगेथे. हमारे फील्डर्स ने गेंदबाजों का साथ नहीं दिया. बैटिंग हमलोग इम्प्रूव करनाचाहते थे और वो हमने किया भी. लेकिन बचे हुए मुकाबलों में हमें सभी डिपार्टमेंट मेंबढ़िया करना है. अगले दो मुकाबलों में जीत बेहद ही जरूरी है.' बताते चलें कि पांचमुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल में भारत चार अंकों के साथ चौथे नंबर पर है. भारत काअगला मुकाबला 22 मार्च को बांग्लादेश और 27 मार्च को साउथ अफ्रीका के साथ है.इंडियन टीम को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए हर हाल में दोनों मुकाबले जीतनेहोंगे.