साल 2017, इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड से था. वीमन्स वर्ल्ड कप फाइनल में. लॉर्ड्सके मैदान पर. मिताली मैच से पहले ग्राउंड पर कुछ इस अंदाज में पहुंची थीं. एक हाथमें किताब और दूसरे में अपनी क्रिकेट किट. अपने हर प्रेशर को ऐसे ही रिलीज करती हैहमारी ये क्रिकेट लेजेंड. 12 साल बाद इंडिया की वीमन्स टीम वर्ल्ड कप फाइनल मेंपहुंची और इसका क्रेडिट भी मिताली को ही गया. मिताली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं जोबतौर कप्तान दो वर्ल्ड कप फाइनल खेल चुकी हैं. साथ ही 7000 से ज्यादा रन बनाने वालीपहली महिला क्रिकेटर भी हैं.लॉर्ड्स के मैदान पर मैच से पहले किताब हाथ में लिए पहुंची थीं मिताली.--------------------------------------------------------------------------------किताब और किक्रेट की शौकीन कप्तान:ट्विटर पर एक तस्वीर खूब सर्कुलेट हुई. पैड-अप किए हुए भारत की वीमन्स क्रिकेटकैप्टन. अपनी पारी के इंतजार में बैठीं मिताली राज. बैठकर एक किताब पढ़ रही हैं.आईसीसी वीमन्स वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला. इंग्लैंड के खिलाफ. मिताली को अपनाकिसी भी मेल क्रिकेटर से कंपैरिजन पसंद नहीं और हमारे इस क्रिकेट-क्रेजी देश कोकिसी भी महिला खिलाड़ी के बारे में बिना सचिन, द्रविड़, धोनी या फिर कोहली से तुलनाकिए कुछ समझ ही नहीं आता है. एक कोशिश करते हैं मिताली राज को सिर्फ वीमन क्रिकेटरके तौर पर जानने की. Photo source: Twitterकिताब में आखिर था क्या?24 जून को इग्लैंड में चल रहे वर्ल्ड कप का दूसरा मैच इंडिया और इंग्लैंड के बीचथा. क्रीज पर भारत की ओपनर्स सॉलिड खेल रहीं थी. पूनम राउत और स्मृति मंधना. अपनीपारी के इंतजार में टीम की कप्तान मिताली राज पैडअप किए एक किताब पढ़ रहीं थीं. वोकिताब पढ़ने में इतनी डूबी हुई दिख रहीं थीं, जैसे जीवन का कोई सत्य खोज लिया हो.किताब थी – Essential Rumi. रुमी की कविताओं का इंग्लिश अनुवाद. अब मिताली बैटिंगकरने गईं और 71 रन की पारी खेली. ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. क्योंकि ये मिताली कीसातवीं लगातार वनडे हाफ सेंचुरी थी. दुनिया भर में किसी भी महिला बल्लेबाज के नामये रिकॉर्ड नहीं है. इससे पहले मिताली ने अपने पिछले 6 वनडे मैचों में नाबाद 70,64, नाबाद 73, नाबाद 51, 54 और नाबाद 62 रन की पारियां खेली थीं. भारत की टीम ने281/3 का स्कोर बनाया. जवाब में इंग्लैंड की टीम 35 रनों से हार गई.What did @M_Raj03think of our #MithaliRajemoji? And what book was she reading while waiting to come on and bat? #ENGvIND#WWC17pic.twitter.com/uw0scakrBh— Cricket World Cup (@cricketworldcup) June 25, 2017मैच के बाद ये तस्वीर कई लोगों ने रीट्वीट की. और एक दिन बाद यानी संडे को एकवीडियो इंटरव्यू में खुद मिताली ने बताया कि उन्हें किताबों का कितना शौक है और येकिताब उन्हें कहां से मिली थी. मिताली को बैंटिंग से पहले किताब पढ़ना अच्छा लगताहै और एक नया कॉन्फिडेंस आता है. इससे पहले एक इंटरव्यू में इस महान क्रिकेटर ने एकसवाल, कि अगर मिताली राज क्रिकेटर नहीं होती तो क्या कर रही होती, के जवाब मेंबताया था कि ‘मैं सिविल सर्वेंट होती. क्योंकि मुझे पढ़ने का काफी शौक रहा है औरभारत के जिस हिस्से से आती हूं, वहां ज्यादातर बच्चे पढ़कर यही जॉब करना चाहतेहैं.’तेजाबी तेवर वाली मितालीआईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं मिताली.वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले हुई एक ऑफिशियल प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार नेमिताली राज से पूछा कि उनका फेवरेट मेल क्रिकेटर कौन है. यूं तो मिताली का भी जवाबसचिन, पॉन्टिंग या फिर कोई और हो सकता था. और होगा भी. मगर यहां मिताली ने बेहदगंभीर तरीके से जवाब देते हुए उस पत्रकार से कहा- क्या ये सवाल आप मर्द क्रिकेटरोंसे भी करते हैं? क्या कभी पूछा है उनकी फेवरेट फीमेल क्रिकेटर कौन है? मिताली की येबात हम सबके जहन में उतर गई. पढ़िए पूरा किस्सा यहां: पलटकर पूछे गए एक सवाल से मैंसबसे ज्यादा सम्मान इस क्रिकेटर का करने लगा हूंकरीब 21 साल से इंडियन टीम के लिए खेल रही मिताली राज के करियर पर कितने ही लोगोंका ध्यान गया होगा. देश में हर कोई क्रिकेट एक्सपर्ट है, बावजूद इसके कितने ही लोगएक बार में बता सकते हैं कि मिताली राज कौन है? झूलन गोस्वामी कौन है? अंजुम चोपड़ाकौन है? डायना एडुल्जी कौन है? एक या दो मैच खेले किसी भी मर्द क्रिकेटर का नामहमारी क्रिकेट मैमोरी में मिल जाएगा. जिम्मेदार क्रिकेट बोर्ड, मीडिया, बाजार औरखुद को क्रिकेट क्रेजी कहने वाले हम सब हैं. मिताली ने तो महज आईना भर दिखाया है. Superb response from Indian skipper Mithali Raj. Asked by a reporter who herfavourite male player is: "Would you ask a man that?" 👊🏻 #WWC17pic.twitter.com/RqgVLzXp46— Adam Collins (@collinsadam) June 22, 2017अब थोड़े रिकॉर्ड्स...# 1999 में टीम इंडिया के लिए वनडे में डेब्यू करने वाली मिताली ने अपने पहले हीमैच में आयरलैंड के खिलाफ 114 रन की पारी खेली. पहली विकेट के लिए रेशमा गांधी(104) के साथ 258 रन की पार्टनरशिप की.# 2002 में इंडिया की वीमन टेस्ट टीम का हिस्सा बनी औऱ अपने तीसरे ही मैच मेंइंग्लैंड के खिलाफ 209 रन की पारी खेली. ये उस समय की सबसे बड़ी टेस्ट पारी थी, जो2004 तक मिताली के ही नाम रही. बाद में पाकिस्तान की किरन बलूच ने 242 रन की पारीके साथ ये रिकॉ़र्ड तोड़ा.# मिताली के नाम 59 हाफ सेंचुरी हैं, जो किसी भी वीमन क्रिकेटर के नाम नहीं हैं.# मिताली एवरेज के मामले में भी अव्वल रही हैं. 51.32 का औसत है, जो किसी भीइंटरनेशनल वीमन प्लेयर, जिसने 100 से ज्यादा वनडे खेले हैं, से ज्यादा है.# दुनिया में 7000 से ज्यादा वनडे रन बनाने वाली इकलौती खिलाड़ी हैं.# अप्रैल 2005 में आईसीसी रैंकिंग्स में नंबर एक पर थीं मिताली.# साल 2003 में अर्जुन अवॉर्ड और साल 2015 में पदमश्री से सम्मानित हुईं.क्रिकेट, किताब से पहले कथक...10 साल की थी जब क्रिकेट खेलना शुरू किया. 17 की हुई तो इंडियन टीम में आ गई. मगरइन सब के बीच एक पैशन जो मिताली के हिसाब से क्रिकेट और किताबों से भी ऊपर रहा, वोहै कथक. क्लासिकल डांस फॉर्म कथक. क्रिकेट तो पिता के कहने पर खेलना शुरू किया औरइंडिया टीम में शामिल हो जाने के 10 साल तक इस खेल को सिर्फ पिता की तरफ से दिए गएआदेश की तरह ही समझा. मगर खुद मिताली ने एक इंटरव्यू में कहा कि साल 2009 के वर्ल्डकप तक क्रिकेट को वे महज एक जिम्मेदारी ही समझ रहीं थी. मगर इसके बाद ही महसूस हुआकि ये भी बेहद इंटरेस्टिंग चीज है. इस वर्ल्ड कप में पहली बार भारतीय वीमन्स टीमफाइनल तक पहुंची थी. कप्तान मिताली राज थी. ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार गए थे.2014 में इंडिया टुडे के प्रोग्रैम माइंड रॉक्स में मिताली ने बताया और दिखाया भीकि वे खुद को आज भी कथक डांसर मानती हैं और जिंदगी के 8 साल उन्होंने इसे सीखनेमें लगाए हैं.वीडियो देखें-https://www.youtube.com/watch?v=OyVpGfh0lWo--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:मिताली राज पर बड़ी हिंदी फिल्म बनने जा रही हैः 10 बातों में जानें सबकुछ!सपने देखने वाली लड़कियों के नाम, सेरेना विलियम्स की चिट्ठीभारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता एशिया कप टी 20T-20 वर्ल्ड कप: लड़कों से पहले लड़कियां छाईं!