The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Mitchell Santner accepts team india outplayed NZ in t20 world cup 2026 final

अहमदाबाद में फैन्स को शांत तो नहीं करा पाए, हार के बाद सैंटनर क्या बोल गए?

टीम इंडिया ने T20 World Cup 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया. इस एकतरफा हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान Mitchell Santner ने भी टीम इंडिया को लेकर माना कि वो ट्रॉफी जीतना डिजर्व करती थी.

Advertisement
pic
8 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 05:11 AM IST)
Mitchell Santner, Ind vs NZ, T20 World Cup 2026
मिचेल सैंटनर ने T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में बनाए 43 रन. (फोटो-AFP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदकर T20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली. ये टीम इंडिया की लगातार दूसरी T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी है. पहले बैटिंग करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की यंग ब्रिगेड ने फाइनल में 255 रन बना दिए.

इसके जवाब में, कीवी टीम महज 159 रन बना सकी. 19 ओवर में ही न्यूजीलैंड की टीम ऑलआउट हो गई. मैच से पहले अहमदाबाद में दर्शकों का दिल तोड़ने की बात कहने वाले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने हार के बाद टीम इंडिया की खूब तारीफ की. साथ ही उन्होंने अपनी टीम के ख‍िलाड़ि‍यों की भी सराहना की. उन्होंने ये स्वीकार भी किया कि भारतीय टीम ये ट्रॉफी जीतना डिजर्व करती थी.

सैंटनर ने मैच को लेकर क्या कहा?

पोस्ट मैच कॉन्फ्रेंस में सैंटनर ने टीम के प्रदर्शन को लेकर कहा,

“मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है कि हम यहां तक पहुंचे. टूर्नामेंट के दौरान हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन हर मौके पर हमने अच्छा संघर्ष किया. आज हम एक शानदार टीम के हाथों हार गए, वह भी ऐसे माहौल में जहां दर्शकों का जबरदस्त समर्थन था. स्टेडियम में चारों तरफ़ नीले रंग का समुद्र दिख रहा था. भारत अपने घरेलू मैदान पर खेल रहा था और स्वाभाविक रूप से वही पसंदीदा टीम थी.”

ये भी पढ़ें : ‘किलर कॉम्बो…’, गंभीर-बुमराह पर अब क्या बोल गए एमएस धोनी?

हालांकि, सैंटनर ने ये भी माना कि घरेलू दर्शकों के सामने टीम पर अतिरिक्त दबाव होता है. लेकिन, फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड से बेहतर क्रिकेट खेला. उन्होंने आगे कहा,

“अपने घर में विश्व कप खेलना काफी दबाव भी लेकर आता है. लेकिन, सूर्यकुमार यादव और उनकी टीम को अपनी उपलब्धि पर बहुत गर्व होना चाहिए. टूर्नामेंट के अलग-अलग चरणों में अलग-अलग खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी निभाई. सुपर 8 और सेमीफ़ाइनल में हमने अच्छा प्रदर्शन किया. लेकिन, आज की रात भारत ने हमसे बेहतर खेल दिखाया.”

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो, टीम इंडिया की ओर से शुरुआती दोनों विकेट के लिए 98 और 105 रनों की पार्टनरश‍िप हुई. इस दौरान ओपनर अभ‍िषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन, संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन और ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रन बनाए. इसके दम पर टीम इंडिया 255 रनों का पहाड़ खड़ा करने में सक्षम रही.

इसके जवाब में कीवी टीम 19 ओवर में महज 159 रन ही बना पाई. कीवियों की तरफ से टिम साइफर्ट ने 52 और कप्तान सैंटनर ने 43 रन बनाए. इसके अलावा, कोई भी बैटर बड़ी पारी नही खेल सका. नतीजा, टीम 256 रन के टारगेट को चेज करते हुए 159 पर सिमट गई. इस दौरान भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. उन्होंने रन भी केवल 15 ही लुटाए. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()