The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Mitchell Owen story youngster smashed joint fastest hundred as Hobart Hurricanes won BBL2025

कभी टिकट ले देखता था जिस टीम के मैच, अब रिकॉर्ड बना उसी को जिता दी चैंपियनशिप!

BBL Final 2025 में कमाल हो गया. 23 साल के एक युवा क्रिकेटर ने ऐतिहासिक शतक जड़ते हुए होबार्ट हरीकेंस को BBL Champion बना दिया. मजे की बात ये है कि ये क्रिकेटर सालों से होबार्ट के मैच देखने स्टेडियम तक आता था.

Advertisement
pic
27 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 08:07 PM IST)
Mitchell Owen
मिचल ओवन ने कमाल कर दिया (गेटी)
Quick AI Highlights
Click here to view more

10 साल पहले 13 साल का एक बच्चा लगभग हर टीम में अपनी टीम को सपोर्ट करने ग्राउंड तक पहुंचा रहता था. इस बच्चे की तस्वीरें भी अक्सर ही खिंचती रहती थीं. ये साल 2015 था. अब साल 2025 है, इस बच्चे की तस्वीरें अब भी खिंच रही हैं. लेकिन अब ये अपनी टीम को स्टैंड की जगह, पिच से सपोर्ट करता है.

और ऐसा करता है कि ये टीम 27 जनवरी, सोमवार को हुए बिग बैश के फ़ाइनल को जीत चुकी है. मिचल ओवन नाम का ये बालक अब 23 साल का है. और इस जीत में सबसे बड़ा योगदान उसी का रहा. ओवन ने सिर्फ़ 39 गेंदों पर शतक जड़, अपनी टीम होबर्ट हरीकेंस को BBL2025 चैंपियन बना दिया. फ़ाइनल में पहले बैटिंग करते हुए सिडनी थंडर ने 182 रन बनाए. जेसन सांघा ने 67 और डेविड वार्नर ने 48 रन का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें: बेस्ट बुमराह... जस्सी के साथ अर्शदीप और मांधना को भी मिले ICC से बड़े अवॉर्ड्स!

हरीकेंस के लिए राइली मेरेडिथ और कप्तान नेथन एलिस ने तीन-तीन विकेट लिए. जवाब में हरीकेंस ने 7.2 ओवर्स में ही 109 रन जोड़ डाले. ओपनर मिचल ओवन ने 42 गेंदों पर 11 छक्कों और छह चौकों के साथ 108 रन बनाए. हरीकेंस ने ये मुक़ाबला तीन विकेट खोकर 14.1 ओवर्स में ही जीत लिया.

ओवन ने अपनी पहली नौ गेंदों पर ही 25 रन जोड़ डाले थे. इन्होंने 16 गेंदों पर पचासा पूरा कर लिया. हालांकि अगले 50 रन के लिए ओवन को 23 गेंदें खेलनी पड़ी. ओवन का ये शतक BBL में बीते दस साल का सबसे तेज शतक है. साथ ही ये BBL इतिहास की जॉइंट-फ़ास्टेस्ट सेंचुरी भी है.

BBL में अभी तक सिर्फ़ पांच बल्लेबाज ही 45 गेंदों से कम में शतक मार पाए हैं. क्रेग सिमंस ने 39, ग्लेन मैक्सवेल और जॉश ब्राउन ने 41-41 और ल्यूक राइट ने 44 गेंदों में ये कारनामा किया है. ओवरऑल की बात करें तो ये संयुक्त रूप से 28वीं सबसे तेज मेंस T20 सेंचुरी है.

वीडियो: जॉनी बेयरस्टो रनआउट पर MCC मेम्बर्स और उस्मान ख़्वाजा, डेविड वार्नर भिड़ गए

Advertisement

Advertisement

()