मिचेल मार्श, जोश हेज़लवुड और युवराज सिंह. इन तीनों में एक चीज कॉमन है. तीनों हीखिलाड़ियों ने U-19 विश्वकप, वनडे विश्वकप और T20 विश्वकप जीता है. और ये एक ऐसीअचीवमेंट है, जो बहुत ज्यादा दुर्लभ है. इसके लिए टैलेंटेड और मेहनती खिलाड़ी होनेके साथ-साथ लक का भी होना बहुत जरूरी है. ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच हुए T20विश्वकप 2021 फाइनल से पहले ये रिकॉर्ड सिर्फ भारत के युवराज सिंह के नाम था.युवराज सिंह ने भारत के लिए साल 2000 में U-19 विश्वकप जीता था. और यहां वह 'प्लेयरऑफ द टूर्नामेंट' भी रहे थे. इसके बाद भारत के इस दिग्गज ऑलराउंडर ने 2007 T20विश्वकप और 2011 वनडे विश्वकप जीता.Part of U19 WC, ODI WC and T20 WC winning finals:Yuvraj Singh (2000 U19, 2007 T20, 2011 ODI) Josh Hazlewood (2010 U19, 2015 ODI,2021 T20) (Mitchell Marsh played in the 2015 CWC but wasn't part of the final)#T20WorldCupFinal #T20WorldCup #AUSvNZ — Sampath Bandarupalli (@SampathStats)November 14, 2021 अब इस फेहरिस्त में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श और तेजगेंदबाज जोश हेज़लवुड भी शामिल हो गए हैं. साल 2010 में मिचेल मार्श ने ऑस्ट्रेलियाके लिए U-19 विश्वकप खिताब जीता था. और वह टीम के कप्तान भी थे. जोश हेज़लवुड भी उसU-19 टीम का हिस्सा थे. हेज़लवुड ने ऑस्ट्रेलियाई पेस अटैक की अगुवाई की थी औरपाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 30 रन देकर चार विकेट झटके थे. साथ ही उन्हें'प्लेयर ऑफ द मैच' के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था.All hail our new overlord - Mitch Marsh! #T20WorldCup pic.twitter.com/GErfr5Yv7j— cricket.com.au (@cricketcomau) November 14, 2021 इसके बाद हेज़लवुड और मिचेलमार्श ने साथ में 2015 वनडे विश्वकप जीता. और अब इन दोनों ने UAE में खेले गए T20विश्वकप का खिताब भी जीत लिया. फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूज़ीलैंड को आठ विकेट सेमात दी. इस जीत के हीरो मिचेल मार्श और जोश हेज़लवुड रहे. मिचेल मार्श ने 50 गेंदोंमें 77 रन की पारी खेली. छह चौके और चार छक्के लगाए. जबकि जोश हेज़लवुड ने शानदारगेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर तीन विकेट चटकाए.The moment which whole of Australia has been waiting for 🏆 #T20WorldCup#T20WorldCupFinal pic.twitter.com/ypDqfMRWFe— ICC (@ICC) November 14, 2021 इससे पहले टॉस जीतकर आरोन फिंच ने गेंदबाजी करने काफैसला किया था. न्यूज़ीलैंड ने केन विलियमसन के 85 रन की बदौलत 172 रन बनाए. 173 रनके लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सात गेंद बाकी रहते ही हासिल करली. मार्श और हेजलवुड के अलावा डेविड वॉर्नर ने 38 गेंदों में 53 रन की पारी खेलकरजीत में अहम भूमिका निभाई. बता दें कि ये ऑस्ट्रेलिया का पहला T20 विश्वकप खिताबहै. इससे पहले साल 2010 के T20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल तक का सफर तय कियाथा. खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ाथा.