The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Mitch Marsh brutally trolled on twitter after another failure in IPL2023 DCvsGT

फिर सस्ते में निपटा साढ़े छह करोड़ का प्लेयर तो ट्विटर पर क्या बवाल हुआ?

मिच मार्श एक 'फ्रॉड' हैं?

Advertisement
pic
4 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 4 अप्रैल 2023, 10:16 PM IST)
Mitch Marsh brutally trolled on internet
मिच मार्श बहुत भयानक ट्रोल हो रहे हैं (पीटीआई)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मिच मार्श. ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर हैं. IPL में दिल्ली के लिए खेलते हैं. मार्श IPL2023 में अब तक दो मैच खेल चुके हैं. और इन दो मैचेज में उनके नाम कुल चार रन हैं. पहले मैच में वह बिना खाता खोले आउट हुए थे. जबकि दूसरे मैच में चार गेंदों पर चार रन ही बना सके. और ऐसे होते ही फ़ैन्स को गुस्सा आ गया.

साढ़े छह करोड़ में बिके मार्श को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने ट्वीट किया,

‘याद करिए जब किसी ने कहा था कि मिच मार्श बेस्ट नंबर तीन हैं.’
 

एक और यूजर ने लिखा,

‘क्या मिच मार्श सच में अच्छे हैं? पांच-छह बार उन्हें खेलते देख चुका, और वह कभी भी 10 रन के पार नहीं गए.’

एक अन्य यूजर ने रोवमन पॉवेल को भी इसमें घसीट लिया. उन्होंने लिखा,

‘रोवमन पॉवेल को ड्रॉप करना बहुत गलत है उन्हें खेलना चाहिए था. मिच मार्श इंप्रेसिव नहीं हैं.’

एक अन्य व्यक्ति ने लिखा,

‘मिच मार्श हाइली ओवररेटेड हैं.’

एक फैन ने तो मार्श को फ्रॉड बता दिया. फैन ने लिखा,

‘अगर बोलिंग नहीं करते तो मिच मार्श सीजन के सबसे बड़े फ्रॉड हैं.’

एक व्यक्ति ने तो मार्श की पुरानी फॉर्म याद कर दुख जताया. इस बंदे ने ट्वीट किया,

‘मिच मार्श को क्या हुआ? वनडे में तो आउट ही नहीं हो रहा था.’

एक व्यक्ति ने कार्टून क्लिप शेयर कर DC के ड्रेसिंग रूम पर भविष्यवाणी भी कर दी. इस व्यक्ति न क्लिप के साथ लिखा,

‘रिकी पॉन्टिंग और मिच मार्श के बीच ड्रेसिंग रूम का दृश्य.’

एक व्यक्ति ने तो भविष्यवाणी ही कर दी. इसने लिखा,

‘मिच मार्श कभी भी शॉन मार्श के IPL करियर से आगे नहीं निकल पाएंगे.’

मार्श की इतनी चर्चा के बीच अब थोड़ी बात दिल्ली की पारी की भी कर लेते हैं. गुजरात ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बैटिंग के लिए बुलाया. दिल्ली की शुरुआत ठीक नहीं हुई. पहले पृथ्वी शॉ और फिर मार्श सस्ते में लौट गए. डेविड वॉर्नर ने 37, अक्षर पटेल ने 36 और सरफ़राज़ खान ने 30 रन बनाकर टीम को किसी तरह 162 तक पहुंचाया.

गुजरात के लिए शमी और राशिद ने तीन-तीन जबकि जोसेफ़ ने दो विकेट लिए.

Advertisement

Advertisement

()