माइकल वॉन. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान. आजकल कॉमेंट्री और ट्विटर परचुहल करते हैं. लगातार भारतीय फ़ैन्स के मजे लेने के लिए कुख्यात वॉन अब मुश्किलमें पड़ते दिख रहे हैं. पूर्व पाकिस्तानी पेसर राणा नवीद उल हसन ने उन पर बड़े आरोपलगाए हैं. नवीद का दावा है कि वॉन ने यॉर्कशर में एशियन मूल के प्लेयर्स परनस्लभेदी कमेंट्स किए थे. उस वक्त यॉर्कशर के लिए खेल रहे नवीद का दावा है कि वह2009 में ट्रेंट ब्रिज में अज़ीम रफीक़ के साथ खड़े थे जब वॉन ने कहा था, 'तुम जैसेलोग बहुत हो गए हैं. हमें इसके लिए कुछ करना होगा.' बता दें कि उस वक्त यॉर्कशर मेंनवीद और रफीक़ के साथ कुल चार एशियाई मूल के प्लेयर थे. इससे पहले गुरुवार, 4 नवंबरको वॉन ने स्वीकार किया था कि रफ़ीक के मामले में आई यॉर्कशर की रिपोर्ट में उनकानाम है. लेकिन इसके बाद उन्होंने टेलिग्राफ के अपने कॉलम में ऐसे तमाम आरोपों सेइनकार किया था. वॉन ने कहा था, 'मैं इन बातों को सिरे से खारिज़ करता हूं कि मैंनेवो शब्द कहे थे. इससे मुझे गहरा आघात लगा है. यह कुछ ऐसा था जैसे किसी ने आपके सरपर ईंट से हमला कर दिया हो. मैं 30 सालों से क्रिकेट से जुड़ा हूं और मुझपर कभी भीऐसा कोई आरोप नहीं लगा. ना क्रिकेटर के रूप में और ना ही कॉमेंटेटर के रूप में.'वॉन के इस कॉलम के बाद क्रिकइंफो ने नवीद से बात की. नवीद ने इस बातचीत में अपनेआरोपों की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि वॉन ने ऐसे कमेंट्स किए थे और अगर किसी तरहकी इन्कॉयरी होती है तो वह सबूत देने के लिए तैयार हैं. बता दें कि वॉन पर यह आरोपउनके पूर्व टीममेट गैरी बैलेंस की स्वीकारोक्ति के बाद लगे हैं. यॉर्कशर द्वाराजारी किए गए एक बयान में बैलेंस ने स्वीकार किया कि वह रफीक़ के साथ बातचीत में'*की' शब्द का प्रयोग करने वाले प्लेयर हैं. इस पूरे विवाद में सबसे हालिया अपडेटयह है कि यॉर्कशर के चेयरमैन रॉजर हटन ने अपनी पोस्ट से इस्तीफा दे दिया है. जबकियॉर्कशर के घरेलू स्टेडियम हेडिंग्ली को इंटरनेशनल और बड़े मैचों के आयोजन सेसस्पेंड कर दिया गया है. इसके साथ ही टीम ने एमरल्ड, नाइकी टेटली और यॉर्कशर टीजैसे स्पॉन्सर भी गंवा दिए हैं.