आईपीएल जारी है. इस कुंभ में कई देशों के खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट पहुंचते हैं.इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर माइकल वॉन भी पहुंचे हैं. वॉन आईपीएल मेंअपने एक्सपर्ट ओपिनियन के जाने जाते हैं. लेकिन फिलहाल क्रिकेट से इतर एक ओपिनियनके लिए ट्विटर पर खरी-खोटी सुन रहे हैं. वॉन ने भारतीय सड़कों को लेकर एक ट्वीट कियाऔर लिखा-Love traveling in #India ... So far this morning we have seenElephants,Cows,Camels,Sheep,Goats & Pigs all in the middle of the road ... #OnOn— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) April 9, 2019 भारत में घूमना पसंद आ रहाहै...आज सुबह अभी तक हमने हाथी, गाय, ऊंट, भेड़, बकरी और सुअर को बीच सड़क पर देखागया है... जारी है... वॉन का इतना कहना काफी था. ट्विटर पर लोग गुस्सा हो गए. लोगोंने कमेंट करना शुरू किया- मैंने यॉर्कशायर में भी ऐसा ही देखा था. मजा आया था. कोईइनको बताए कि हम हैप्पी इकोसिस्टम हैं. तो आपने इंग्लैंड की टीम खोज ही ली! मुझेलगता हैं उनमें से कुछ ट्विटर पर भी हैं. बिना टिकट के तुमने वाइल्ड लाइफ सेंचुरीदेख ली. लोगों ने मिकल वॉन के खूब मजे लिए. आखिरकार उन्हें जवाब देना ही पड़ा जब एकयूजर ने पूछा आप भारत की तारीफ़ कर रहे हैं या अपमान? वॉन ने इसका रिप्लाई करते हुएलिखा- तारीफ़...मजा आ रहा है...यह इस समय घर जाने की तुलना में अधिक आरामदायक जगहहै... ट्वीट देखिए.Praising ... Love it ... it’s a more relaxing place than back home at the moment... https://t.co/PrJKzCAUn7— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) April 9, 2019--------------------------------------------------------------------------------वीडियो- विराट कोहली की टीम RCB ने हार के मामले में 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दियाहै