The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Michael Vaughan praised jasprit bumrah he is like Lionel Messi and Cristiano Ronaldo type player

‘बुमराह के प्लेइंग-11 में होने से इंग्लैंड भी जीतेगा’, वॉन ने इंडियन पेसर को मेसी और रोनाल्डो जैसा बताया

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की बॉलिंग के कायल हैं. उन्होंने बुमराह की तुलना लियोनेल मेसी (Lionel Messi) और क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) जैसे चैम्पियन प्लेयर से की.

Advertisement
pic
12 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 11:49 PM IST)
 Vaughan, Jasprit Bumrah, Michael Vaughan on Jasprit Bumrah,
जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 14 विकेट लिए. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) दुनिया के सबसे खतरनाक बॉलर हैं. उनकी परफेक्ट यॉर्कर का जवाब नहीं है. वह मुश्किल हालात में कसी बॉलिंग करने के लिए फेमस हैं. दुनिया का हर बैटर बुमराह के सामने संभलकर खेलता है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह ने अपनी बॉलिंग से खूब धमाल मचाया. टूर्नामेंट के फाइनल में उन्होंने करियर बेस्ट बॉलिंग की. 

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) जसप्रीत बुमराह की धारदार गेंदबाजी के मुरीद हैं. उनका मानना है अगर बुमराह को इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में रखा जाए, तो इंग्लिश टीम भी मैच जीत जाएगी. उन्होंने बुमराह की तुलना चैम्पियन फुटबॉलर लियोनल मेसी (Lionel Messi) और क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) से की.

बुमराह बेस्ट बॉलर

माइकल वॉन, जसप्रीत बुमराह को बेस्ट बॉलर मानते हैं. स्टिक टू क्रिकेट ( Stick to Cricket) शो में बात करते हुए उन्होंने बुमराह की तुलना फुटबॉल के लीजेंड लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो से की.इस दौरान वॉन ने यह भी माना,अगर बुमराह को किसी भी टीम में जगह मिली, तो वह अकेले ही उस टीम को वर्ल्ड कप जिता सकते हैं.

ये भी पढ़ें: संजू नहीं, इस खिलाड़ी को देना था बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड... ऐसा बोलने की वजह भी डिवीलियर्स ने बताई

माइकल वॉन की इस बात से पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर मार्क बुचर सहमत होते नजर आए. बातचीत के दौरान बुचर ने कहा, मेरा मानना ​​है, अगर आप बुमराह को किसी भी टीम में रख देंगे तो वे जीत जाएंगे. इस पर वॉन ने कहा,

“जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड की टीम में रखो और इंग्लिश टीम मैच जीतेगी”

इसके बाद, माइकल वॉन ने आगे कहा,

“बुमराह, शायद लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की तरह चैम्पियन प्लेयर हैं.”

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान के मुताबिक, मैं 1985 से क्रिकेट देख रहा हूं, उसका अध्ययन कर रहा हूं. लेकिन, मैंने जसप्रीत बुमराह जैसा बॉलर कभी नहीं देखा. वह दुनिया के सबसे अच्छे गेंदबाज हैं.

कुक सहमत नहीं

इस शो में बातचीत के दौरान इंग्लैंड के फॉरमर कैप्टन एलेस्टेयर कुक भी मौजूद थे. वह माइकल वॉन की बात से पूरी तरह सहमत नहीं थे. हालांकि, कुक ने माना कि बुमराह मौजूदा समय में सभी फॉर्मेट के बेस्ट बॉलर हैं. लेकिन, उन्होंने सवाल, उठाया क्या इंडियन पेसर ने कभी टेस्ट मैच में कोई खास मैच जिताने वाला स्पेल डाला है? इस सवाल पर वॉन ने कहा,

“मैंने बुमराह को ऑस्ट्रेलिया में देखा है. उनके कुछ स्पेल अलग रहे हैं. वह फ्लैट ट्रैक पर भी बेहतरीन बॉलिंग करते हैं.”

फाइनल में की करियर बेस्ट बॉलिंग

8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद में खेला गया. इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने करियर की बेस्ट बॉलिंग करते हुए कीवियों कमर तोड़ दी. मैच में उन्होंने सधी गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लिए. बुमराह को फाइनल में बेहतरीन बॉलिंग करने के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड दिया दिया. टी20 वर्ल्ड कप 2026 उनके लिए बेहद खास रहा. बुमराह ने इस टूर्नामेंट में वरुण चक्रवर्ती के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 14 विकेट लिए. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

Advertisement

Advertisement

()