The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Michael Vaughan explains better spin attack between India and England ahead semifinal t20 world cup 2026

भारत-इंग्लैंड में किसका स्पिन अटैक बेहतर? माइकल वॉन ने कर दी उलटफेर की बात

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच मुंबई में खेला जाएगा. मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने दोनों टीमों के स्पिन अटैक पर बात की है. इस दौरान उन्होंने बताया कि किसी टीम की स्पिन बॉलिंग ज्यादा बेहतर है?

Advertisement
Michael Vaughan, Michael Vaughan on team india spin bowling,
माइकल वॉन ने सेमीफाइनल मैच से पहले भारत और इंग्लैंड के स्पिन अटैक पर बात की. (फोटो- )
pic
ओम प्रकाश
4 मार्च 2026 (अपडेटेड: 4 मार्च 2026, 05:43 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

टीम इंडिया (Team India) का अगला चैलेंज सेमीफाइनल है. सेमीफाइनल में उसका सामना इंग्लैंड (England) से होगा. दोनों टीमों के बीच यह ब्लॉकबस्टर मुकाबला 5 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा. भारत और इंग्लैंड के लिए यह 'करो या मरो' वाला मुकाबला है. मैच से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने भारत और इंग्लैंड की स्पिन बॉलिंग की कंपैरिजन की है. इस दौरान उन्होंने बताया कि किस टीम का स्पिन बॉलिंग अटैक ज्यादा बेहतर है?

इंग्लैंड का पलड़ा भारी

इंग्लैंड के फॉर्मर कैप्टन माइकल वॉन का मानना है कि सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड का पलड़ा भारी है. उनके मुताबिक, टूर्नामेंट की फेवरेट टीम सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन के खिलाफ उलटफेर कर सकती है. इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड की डेप्थ बॉलिंग पर बात करते हुए उसके स्पिन अटैक की तरफ इशारा किया. उन्होंने टेस्ट मैच स्पेशल पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा,

“ऐसा लगता है कि इंग्लैंड को जीतने का रास्ता मिल गया है. इंग्लैंड का स्पिन बॉलिंग अटैक भारत से बेहतर है. टूर्नामेंट में वरुण चक्रवर्ती को परेशान किया गया है. लियम डॉसन, आदिल रशीद और विल जैक्स वर्ल्ड कप की सबसे अच्छी तिकड़ी रहे हैं.”

इंग्लैंड का दबदबा

हैरी ब्रूक की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. ग्रुप स्टेज में उसने डोमिनेट करते हुए चार में से तीन मैच जीते. वहीं, सुपर 8 में इंग्लैंड की टीम अपने सभी मुकाबले जीतने में सफल रही. इस दौरान उसने श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को शिकस्त दी. इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक लगातार 5 मैच जीत चुका है.

भारत ने किया स्ट्रगल

ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया अपने सभी मैच जीतने में सफल रही. लेकिन, इस दौरान उसके बैटर्स ने स्पिनर्स के खिलाफ स्ट्रगल किया. वे स्पिनर्स को डोमिनेट करने में नाकाम रहे. भारतीय टीम ने हर मैच में स्पिनर के खिलाफ विकेट गंवाए. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 मैच में टीम इंडिया के बैटर्स ने स्पिन अटैक के आगे सेरेंडर कर दिया था. इस मैच में केशव महाराज ने एक ओवर में 3 विकेट लिए थे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. इसके बाद, भारत ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मैच में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में एंट्री की.

क्या इंग्लैंड के पास भारत से बेहतर स्पिनर हैं?

आदिल रशीद, लियम डॉसन और विल जैक्स की तिकड़ी टी20 वर्ल्ड कप में इफेक्टिव रही है. राशिद ने टूर्नामेंट में 7 मैचों में 11 विकेट लिए हैं. उन्होंने मिडिल ओवर्स में काफी हद तक कंट्रोल किया है. डॉसन भी इंग्लैंड के लिए भरोसेमंद साबित हुए. वह 7 मैचों में 10 विकेट आउट कर चुके हैं. इन दोनों के अलावा, विल जैक्स ने भी टूर्नामेंट में बढ़िया बॉलिंग की. उन्होंने 7 मैच में 7 विकेट झटके हैं.

ये भी पढ़ें: 'वानखेड़े खामोश रहेगा', सैम करन ने 2023 वर्ल्ड कप फाइनल दोहराने का दावा कर दिया

क्या सच में टीम इंडिया के स्पिनर कमजोर दिखे?

वहीं, अगर भारतीय स्पिनर्स की बात की जाए, तो वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया के सबसे सक्सेसफुल बॉलर हैं. उन्होंने 7 मैचों में 12 विकेट लिए हैं. लेकिन, वरुण प्रेशर वाले मैचों में महंगे रहे. वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में उन्होंने 40 रन दिए. वहीं, साउथ अफ्रीका के विरुद्ध मुकाबले में वरुण ने 47 रन खर्च किए. मैच में दक्षिण अफ्रीका के बैटर्स ने उन्हें काफी टारगेट किया था.

माइकल वॉन भले इंग्लैंड के स्पिन अटैक को भारत से बेहतर बता रहे हों, लेकिन टीम इंडिया के पास भी गहराई है. वाइस कैप्टन अक्षर पटेल ने 5 मैचों में 7 विकेट लिए हैं. वह मिडिल ओवर्स में भारत के भरोसेमंद विकल्प हैं. 

इसके अलावा, भारत के पास रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव हैं. जिनका इंग्लैंड के खिलाफ सभी फॉर्मेट में जबरदस्त रिकॉर्ड है. हालांकि, कुलदीप को टूर्नामेंट ने ज्यादा मौका नहीं मिला है. वह सिर्फ एक मैच खेले हैं. कुलदीप पाकिस्तान के खिलाफ खेले थे. इस मैच में उन्होंने 3 ओवर की बॉलिंग करते हुए एक विकेट लिया था. 

साथ ही एक बड़ा अंतर ये है कि भारत ने सुपर-8 के सारे मैच इंडिया में ही खेले हैं. वहीं, इंग्ल‍िश टीम ने सुपर-8 के अपने मैच श्रीलंका में खेले हैं. भारत के मुकाबले स्पिनर्स के लिए श्रीलंका की परिस्थ‍ितियां ज़्यादा अनुकूूल हैं. ऐसे में सिर्फ आंकड़ों के हिसाब से तुलना करना सही नहीं होगा.  

वीडियो: पाकिस्तान की हार पर भड़के शोएब अख्तर, बाबर आजम को बताया 'फ्रॉड'

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()