माइकल वॉन. अपने ट्वीट्स के लिए खूब चर्चा में रहने वाले पूर्व इंग्लिश कप्तान.माइकल वॉन अभी भी चर्चा में है लेकिन इस बार का कारण कुछ अलग है. हाल ही में वॉन परनस्लभेद का आरोप लगा है. और इसके चलते ब्रॉडकास्टर BBC ने इनको अपने शो से बाहर कारास्ता दिखा दिया है. दरअसल, बीते दिनों अज़ीम रफीक नाम के क्रिकेटर ने माइकल वॉनपर आरोप लगाया था कि 2009 में इंग्लिश काउंटी यॉर्कशर के लिए मैच खेलने से पहले वॉनने रफीक समेत अन्य खिलाड़ियों पर नस्लीय टिप्पणी की थी. वॉन ने कहा था, ‘तुम जैसेलोग यहां बहुत हो गए है. हमें इसके लिए कुछ करना होगा.’ बताते चलें कि इस मैच मेंयॉर्कशर, नॉटिंघमशर के खिलाफ उतर रहा था. और ये मुकाबला प्रोफेशनल के तौर पर रफ़ीकका पहला मुकाबला था. # BBC का रुख अब इसी विवाद पर BBC ने उनके खिलाफ एक्शन लियाहै. बीबीसी ने उनको ‘द टफर्स एंड वॉन क्रिकेट शो’ से बाहर कर दिया है. माइकल वॉन येशो बीते 12 सालों से कर रहे थे. और अब आने वाले सोमवार से वो इस शो पर नज़र नहींआएंगे. # वॉन का पक्ष इस मामले पर माइकल वॉन का मानना है कि उन्होंने ऐसा कुछ नहींकहा था. उन्होंने इन आरोंपों को सिरे से खारिज किया है. 'टेलीग्राफ’ अख़बार के अपनेकॉलम में वॉन ने लिखा, ‘मैं इन बातों को सिरे से खारिज़ करता हूं कि मैंने वो शब्दकहे थे. मेरे पास छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है. ‘तुम लोग’ वाला कमेंट कभी हुआ हीनहीं था.’ अपनी बात आगे बढ़ाते हुए वॉन ने लिखा, '10 साल पहले कहे गए शब्दों को यादकरने की कोशिश करने वाला व्यक्ति ग़लत भी हो सकता है. लेकिन मैं अडिग हूं कि उनशब्दों का इस्तेमाल नहीं किया गया था. अगर रफीक को लगता है कि उस समय उनको परेशानकरने के लिए कुछ कहा गया था, तो ये उनका मानना है.’ बताते चलें कि अज़ीम रफीकपाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी है. नौ साल की उम्र में वो इंग्लैंड शिफ्ट हो गए थे औरतभी से इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे है.