The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Michael vaughan and Sunil gavaskar slams kevin pietersen IND vs ENG

'वो बकवास करते...' पीटरसन ने बल्लेबाजों को लेकर उठाए सवाल, वॉन ने बुरी तरह हौंक दिया

Kevin pietersen ने दावा किया था कि आज के ज़माने में बल्लेबाज़ी पहले की तुलना में कहीं ज़्यादा आसान हो गई है. उनके इस बयान पर इंग्लैंड के ही पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

Advertisement
Michael vaughan, IND vs ENG, Test cricket
माइकल वॉन ने केविन पीटरसन को गंदा सुना दिया (फाइल फोटो)
pic
रविराज भारद्वाज
3 अगस्त 2025 (अपडेटेड: 3 अगस्त 2025, 06:09 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत-इंग्लैंड सीरीज अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. लेकिन इस सीरीज के दौरान मैदान से बाहर भी खूब हलचल रही. खासकर बयानबाज़ियों को लेकर, जो लगातार चर्चा का हिस्सा बनी हुई हैं. हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज़ केविन पीटरसन (Kevin pietersen) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए दावा किया कि आज के ज़माने में बल्लेबाज़ी पहले की तुलना में कहीं ज़्यादा आसान हो गई है. उनके इस बयान पर इंग्लैंड के ही पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) और भारत के महान बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

माइकल वॉन ने पीटरसन के इस बयान को सिरे से खारिज करते हुए इसे बकवास करार दिया. Sony Sports Network पर बातचीत के दौरान वॉन ने कहा,

Image embed

वॉन ने आगे कहा,

Image embed

माइकल वॉन के इस बयान का सुनील गावस्कर ने भी समर्थन किया. उन्होंने कहा,

Image embed
Image embed

अब सवाल ये है कि केविन पीटरसन ने आखिर कहा क्या था? दरअसल, मैनचेस्टर टेस्ट में जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने के मामले में रिकी पॉन्टिंग, राहुल द्रविड़ और जैक कैलिस जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया. इसके बाद पीटरसन ने X (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए 22 दिग्गज गेंदबाज़ों के नाम गिनाए और लिखा,

Image embed
Image embed

लेकिन पीटरसन की ये सोच वॉन और गावस्कर को नागवार गुज़री. दोनों ने ही उनके बयान पर दो टूक जवाब देते हुए साफ कर दिया कि आज का टेस्ट क्रिकेट भी उतना ही चुनौतीपूर्ण है जितना कभी हुआ करता था. 

वीडियो: रवीन्द्र जड़ेजा ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, गावस्कर-कोहली से आगे निकले

Advertisement

Advertisement

()