The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • MI vs PBKS Shreyas Iyer tells how he got faith to win after Jasprit Bumrah got knocked

बुमराह के पहले ओवर में ही श्रेयस को लग गया- MI पर जीत पक्की है

MI के खिलाफ IPL 2025 के दूसरे क्वालिफायर में मिली जीत को लेकर Shreyas Iyer ने डगआउट में एक बड़ी बात बताई. उनके अनुसार यही मैच का टर्नि‍ंग पॉइंट भी रहा.

Advertisement
Shreyas Iyer, IPL 2025, Hardik Pandya, Jasprit Bumrah, Josh Inglis
जोश इंगलिस ने जसप्रीत बुमराह को 5वें ओवर में खूब कूटा था. (फोटो-PTI)
pic
सुकांत सौरभ
2 जून 2025 (पब्लिश्ड: 07:11 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

IPL 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) की सफलता पर कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की खूब तारीफ हो रही है. मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ उनकी धुआंधार इनिंग टीम की जीत के लिए निर्णायक रही. हालांकि, उन्होंने मैच को लेकर एक मजेदार बात बताई है. उनके अनुसार ये मैच का टर्निंग पॉइंट भी रहा. 

क्या है मामला?

दरअसल, मैच के दौरान 5वें ओवर में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को जोस इंगलिस (Josh Inglis) ने खूब कूटा था. इससे पहले, पंजाब ने 4 ओवर में एक विकेट पर 35 रन ही बनाए थे. इस समय स्ट्राइक पर जोश इंगलिस मौजूद थे. वह 9 रन बनाकर खेल रहे थे. जबकि नॉन स्ट्राइकर प्रियांश आर्या (Priyansh Arya) 20 रन बना चुके थे. 204 रन के टारगेट को चेज करते हुए टीम को 10 के रन रेट की जरूरत थी. और इंगलिस ने 5वें ओवर में 20 रन कूटकर मैच में PBKS की वापसी कराई. इसके बारे में श्रेयस ने मैच के बाद डगआउट में बताया,

Embed
Embed

ये भी पढ़ें : एक ओवर में जसप्रीत बुमराह की ऐसी कुटाई, शायद ही आपको याद हो!

‘शॉट ऑफ IPL 2025’

क्वालिफायर 2 में MI के जसप्रीत बुमराह थोड़े ऑफ कलर दिखे. पहले ही ओवर में 20 रन बनने के बाद उन्होंने अगले तीन ओवर में 20 रन ही दिए. लेकिन, उन्हें कोई सफलता नहीं मिली. उनके स्पेल के लास्ट ओवर में उन्होंने पिछले मैच की तरह ही एक शानदार टो क्रशिंग यॉर्कर डाली. लेकिन, श्रेयस पहले से इसके लिए तैयार थे. उन्होंने अपने बैट से इस बॉल को ऐसे दिशा दिखाई कि बॉल बाउंड्री लाइन के पार चली गई. मैच के दौरान कॉमेंट्री कर रहे एबी डी विलियर्स इस शॉट से बहुत प्रभावित हुए. उन्होंने इसे 'शॉट ऑफ IPL 2025' करार कर दिया. 

मैच में क्या हुआ?

वहीं, मैच की बात करें तो पहले बैटिंग करते हुए MI ने 6 विकेट पर 203 रन बनाए थे. इस दौरान MI की ओर से तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 44-44 रन बनाए. 
टारगेट को चेज करते हुए PBKS ने MI को एक ओवर रहते 5 विकेट से हरा दिया. इस दौरान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 87 रनों की पारी खेली. 41 बॉल्स की इनिंग में श्रेयस ने 5 चौके और 8 छक्के जड़े.

वीडियो: RCB की जीत में दिखेगा इन इशारों का असर? अगर ऐसा हुआ तो चैंपियन बनने से कोई नहीं रोक सकता!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()