इंडिया का त्यौहार बोले तो IPL शुरू हो चुका है. पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नईसुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया. अब टूर्नामेंट के दूसरे मैचमें दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस भिड़ेंगी. 27 मार्च को होने वाले इस मैच काआयोजन मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में किया जाएगा. यह सुपर संडे का पहला मुकाबलाहोगा. पांच बार की चैंपियन मुंबई और दिल्ली के बीच मुकाबला हमेशा जानदार और शानदाररहा है. हालांकि इस मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है. तेज गेंदबाजअनरिख नॉर्क्या पूरी तरह फिट नहीं हैं. और वह शुरुआत के कुछ मैच में बाहर बैठेंगे.नॉर्क्या हिप्स एंड बैक इंजरी से जूझ रहे हैं. वहीं तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमानऔर लुंगी एनगीडी भी ओपनिंग गेम से नदारद रह सकते हैं. जबकि डेविड वॉर्नर इस समयनेशनल ड्यूटी पर हैं. वह 5 अप्रैल के बाद ही टीम से जुड़ पाएंगे. दूसरी ओर मुंबईइंडियंस के लिए अच्छी खबर ये है कि सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से फिट होकर टीम मेंलौट आए हैं. इस बात की जानकारी खुद मुंबई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है.हालांकि सूर्या के दूसरे मैच से खेलने की उम्मीद है.एकच वादा, __!बोला रे, Paltan! #OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians @surya_14kumar MI TVpic.twitter.com/gP6izbPcxp — Mumbai Indians (@mipaltan) March 26, 2022 तमामपरेशानियों के बावजूद दिल्ली और मुंबई के पास ऑप्शन्स की कमी नहीं है. कागज औरमैदान दोनों जगह ये टीम्स मजबूत नज़र आती हैं. # Delhi-Mumbai Top Playersदिल्ली की टीम इस मैच में ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ और अक्षर पटेल पर काफी निर्भररहेगी. तीनों ही खिलाड़ी मैच विनर हैं. और इनके साथ सरफराज़ खान पर भी लोगों कीनिगाहें रहेंगी. सरफराज़ इस वक्त गज़ब फॉर्म में हैं. इस रणजी सीजन सरफराज ने 3 मैचमें लगभग 138 की ऐवरेज से 551 रन ठोके हैं, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं.सरफराज़ इससे पहले RCB और पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं. वह मिडल ऑर्डर मेंपारी को संभाल सकते हैं और फिनिशर की भूमिका भी निभा सकते हैं. दिल्ली के बाद अबबारी मुंबई की. मुंबई के सबसे बड़े स्टार उनके कप्तान साब ही हैं. रोहित शर्मा. इनकेअलावा ईशान किशन और पोलार्ड पर भी काफी जिम्मेदारी रहेगी. और इन सबके बीच एकखिलाड़ी और है, जिसे हर कोई दिल्ली के खिलाफ देखना चाहता है. नाम है डेवाल्डब्रेविस. बोले तो 'BABY AB'. ब्रेविस एकदम डिविलियर्स की तरह ही खेलते हैं. टॉपऑर्डर बल्लेबाज हैं और सबसे पहले 2022 U-19 वर्ल्ड कप के दौरान चर्चा में आए थे.यहां ब्रेविस ने छह मैच खेलते हुए 84 के ऐवरेज से 506 रन ठोके थे.Can't stop looking at DB's shots! #OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians#DewaldBrevis MI TV pic.twitter.com/QQzPUxDdB2— Mumbai Indians (@mipaltan) March 26, 2022 U-19 विश्वकप के सिंगल एडिशन में उनसेज्यादा रन किसी भी खिलाड़ी ने नहीं बनाए हैं. ब्रेविस को फ्यूचर सुपरस्टार कहा जारहा है. # Head to Head अब आते हैं दोनों टीम्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर. मुंबईइंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं. मुंबई ने 16 मेंजीत हासिल की है और दिल्ली ने 14 मुकाबलों में बाजी मारी है. वहीं पिछले पांचमुकाबलों में मुंबई ने तीन में जीत हासिल की है जबकि दो मुकाबलों में उन्हें हारमिली है. दिल्ली ने ये दोनों मुकाबले पिछले सीजन जीते थे. बीते 30 मुकाबलों मेंदिल्ली और मुंबई ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है. लेकिन जब हाईवोल्टेज और पैसावसूल मैच का जिक्र करते हैं तो याद आती है ऋषभ पंत की वानखेड़े में खेली गई एक पारी.जब उनकी तूफानी बल्लेबाजी के आगे मुंबई के होश उड़ गए थे. हमारे इस प्रीव्यू का अगलासेगमेंट यही है. इसमें हम आपको दोनों टीम्स के बीच हुए किसी मैच की एक खास पारी याखास क़िस्सा बताएंगे. #IPL2019 2019 IPL की बात है. टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला.वानखेड़े में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर चेज करने का फैसला किया. दिल्ली की शुरुआतबेहद खराब रही. पृथ्वी शॉ, कप्तान श्रेयस अय्यर सस्ते में निपट गए. लेकिन इसके बादधवन और कॉलिन इनग्राम ने फिफ्टी प्लस साझेदारी की. धवन ने 43 रन और इनग्राम ने 47रन बनाए. इसके बाद निचले ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत. और इस बल्लेबाज नेवानखेड़े में धुआं उड़ा दिया. सिर्फ 27 गेंद में 78 रन. जिसमें सात चौके और सात छक्केशामिल रहे. स्ट्राइक रेट लगभग 289 का. दिल्ली ने 20 ओवर्स में बनाए 213 रन. जवाबमें मुंबई की पूरी टीम 176 रन पर सिमट गई. टीम के लिए युवराज सिंह ने सबसे ज्यादा35 गेंदों में 53 रन की पारी खेली. जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल रहे. निचलेऑर्डर में कृणाल पंड्या 15 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए. दिल्ली ने मुंबई को 37 रनसे मात दी. तो यहां खत्म हुआ हमारा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस काप्रीव्यू. आपसे फिर मुलाकात होगी अगले प्रीव्यू में. तब तक सुरक्षित रहिए और देखतेरहिए दी लल्लनटॉप.