ईशान किशन. मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज. मेगा ऑक्शन में ईशान किशन कोमुंबई ने 15.25 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा. मुंबई फ्रैंचाइज ने इससे पहले किसी भीखिलाड़ी पर इतनी बड़ी रकम नहीं खर्च की थी. इस कारण ईशान से उम्मीदें भी बढ़ गई. अक्सरऐसा ही होता है. बड़ा प्राइस टैग लग जाने के बाद खिलाड़ी से भी फ्रैंचाइज औरफै़न्स बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं, वो भी हर मैच में. ऐसे में मुंबईइंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले से पहले ईशान को लेकर काफी हाइप था. फै़न्सउनसे बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद करने लगे. और उन्होंने भी किसी को निराश नहीं किया.#IshanKishan दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करनेका फैसला किया. बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की सलामी जोड़ी ईशान किशन और रोहित शर्मा.दोनों बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत की. मुंबई ने 50 रन सिर्फ 35 गेंदों में पूरे करलिए. जिसमें रोहित ने 29 और ईशान किशन ने 22 रन का योगदान दिया. एक रन एक्स्ट्रा भीथा. पहले पावरप्ले यानी छह ओवर में मुंबई के दोनों बल्लेबाज ने बोर्ड पर 53 रन लगादिए. वो भी बिना विकेट गंवाए. शुरुआत में ईशान थोड़े धीमे खेल रहे थे.Dhaga khol diye Ishan aaj toh! 🔥Maza aaya ki nahi Paltan? 😌#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians #DCvMI@ishankishan51 pic.twitter.com/UxVYxZF4j3 — Mumbai Indians (@mipaltan) March 27,2022 वहीं रोहित ने तेजी से रन जोड़ते हुए 32 गेंदों में 41 रन बनाए. जिसमें चारचौके और दो छक्के शामिल रहे. रोहित के आउट होते ही अनमोलप्रीत सिंह भी आठ रन बनाकरआउट हो गए. इस बीच 13वें ओवर में मुंबई ने 100 रन पूरे किये. और इसके साथ ही ईशानकिशन ने 34 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की मदद से अपना पचासा भी पूरा कर लिया.और इसके साथ ही वह मुंबई इंडियंस के लिए लगातार तीन मैच में फिफ्टी प्लस स्कोर करनेवाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए. उनसे पहले ये कारनामा सचिन तेंडुलकर और क्विंटन डीकॉक ने किया था. पिछले सीजन के आखिरी दो मुकाबलों में ईशान ने 84 और 81 रन कूटे थे.खैर, 18 ओवर खत्म होने तक मुंबई ने चार विकेट खोकर 148 रन बना लिए थे. तब ईशान किशन40 गेंदों में 60 रन बनाकर खेल रहे थे. इसके बाद उन्होंने अगली आठ गेंदों मेंताबड़तोड़ 21 रन बना डाले. मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर्स में पांच विकेट खोकर 177 रनबनाए. जिसमें अकेले ईशान किशन के नाम 48 गेंदों में 81 रन रहे.Just not our day! 😞A lot of positives to be taken to comeback stronger on Saturday! 💪#OneFamily#DilKholKe #MumbaiIndians #DCvMI pic.twitter.com/0jvuTTqGCS — Mumbai Indians(@mipaltan) March 27, 2022 जबाव में दिल्ली ने छह विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी 178रन बना लिए. दिल्ली की तरफ से ललित यादव ने 38 गेंदों में नाबाद 48 रन की पारीखेली. जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे. वहीं निचले ऑर्डर में अक्षर पटेल ने17 गेंदों में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 38 रन ठोककर टीम को जीत दिला दी. 18रन देकर तीन विकेट लेने वाले दिल्ली के कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्डसे नवाजा गया.