The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Meg Lanning, Beth Mooney, Vinesh Phogat, 27th February 2023 Sports Headline

एमएस धोनी-रिकी पॉन्टिंग पर भी भारी है ये कप्तान!

27 फरवरी 2023, खेल की सुर्खियां.

Advertisement
pic
27 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 27 फ़रवरी 2023, 09:16 PM IST)
Ricky Ponting, MS Dhoni. Photo: File Photo
एमएस धोनी, रिकी पॉन्टिंग. फोटो: File Photo
Quick AI Highlights
Click here to view more

# पहली सुर्खी

मेग लेनिंग की कप्तानी में विमेंस ऑस्ट्रेलियाई टीम T20 विश्वकप 2023 की चैम्पियन बन गई है. इस जीत के साथ लेनिंग सबसे ज़्यादा, पांच बार ICC खिताब जीतने वाली कप्तान बन गई हैं. इस लिस्ट में नंबर दो पर रिकी पॉन्टिंग (4) और नंबर तीन (3) पर एमएस धोनी हैं. विमेंस ऑस्ट्रेलियन टीम का क्रिकेट में अलग ही दबदबा है. इस टीम ने सात वनडे, छह T20 विश्वकप के साथ CWG गोल्ड भी जीता है.

# दूसरी सुर्खी

बुल्गारिया के सोफिया में 74वें स्ट्रैंज़ा मेमोरियल इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में भारतीय बॉक्सर्स ने आठ मेडल अपने नाम किए. रविवार को खत्म हुए इस टूर्नामेंट के आखिरी दिन भारतीय मुक्केबाज़ गोविंद कुमार साहनी, अनामिका और अनुपमा ने सिल्वर मेडल जीता. इससे पहले एस. कलैवानी, श्रुति यादव, मोनिका, विश्वामित्र चोंगथम और सचिन को ब्रॉन्ज़ मेडल मिला.

# तीसरी सुर्खी

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के शुरू होने से पहले एक और टीम ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है. गुजरात जाएंट्स की टीम ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ बेथ मूनी को कप्तान चुना है. वहीं भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा टीम की उपकप्तान बनाई गई हैं. बेथ मूनी ने T20 विश्वकप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. वह WPL की दूसरी विदेशी कप्तान हैं. इससे पहले यूपी वॉरियर्स की टीम ने एलिसा हीली को अपना कप्तान बनाया था.

# चौथी सुर्खी

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ़ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच चल रही है. इस मामले की जांच के लिए इंडियन ओलंपिक असोसिएशन और खेल मंत्रालय ने जांच कमेटियां बनाई हैं. और इन कमेटी में शामिल एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लग रहे हैं. विनेश फोगाट ने बिना नाम लिए ट्विटर पर अनुराग ठाकुर को टैग किया. और कहा कि मामले की जांच कर रही दोनों कमेटियों में शामिल एक मेंबर पहलवानों की यौन उत्पीड़न से जुड़ी शिकायत के तथ्य लीक कर रहा है. इसीलिए इस सदस्य को तुरंत जांच कमेटी से हटाया जाना चाहिए.

वीडियो: जसप्रीत बुमराह की वापसी कितनी टल गई?

Advertisement

Advertisement

()