मुंबई टेस्ट में मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूक गए.पहली पारी में शतक जड़ने वाले मयंक अग्रवाल दूसरी पारी में 62 रन बनाकर आउट हुए. अगरदूसरी पारी में भी मयंक अग्रवाल शतक लगा देते तो वह दोनों पारियों में शतक लगानेवाले भारत के सातवें बल्लेबाज बन जाते. हालांकि, मयंक अग्रवाल ने 62 रन बनाकर सुनीलगावस्कर, चेतन चौहान और श्रीकांत जैसे महान खिलाड़ियों की लिस्ट में खुद को शुमार करलिया. दरअसल, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टेस्ट मैच की दोनों पारियों में फिफ्टीप्लस स्कोर लगाने वाले मयंक चौथे भारतीय ओपनर बन गए हैं. मयंक अग्रवाल ने पहली पारीमें शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 150 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 17 चौके और चारछक्के लगाए थे. जबकि दूसरी पारी में मयंक ने 108 गेंद का सामना करते हुए बेहतरीन 62रन की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान मयंक ने नौ चौके और एक छक्का लगाया. मयंक कोएजाज़ पटेल ने मैच में दूसरी बार आउट किया.150 in the first innings, 62 in the second innings - two fine knocks with firstone under lots of pressure through innings, well played, Mayank Agarwal.pic.twitter.com/UEhOqoSnqS— Johns. (@CricCrazyJohns) December 5, 2021 बता दें कि भारत के इस ओपनर बल्लेबाजको केएल राहुल की जगह खेलने का मौका मिला था. और इस मौके को उन्होंने यूं ही हाथ सेजाने नहीं दिया. मयंक प्लेइंग इलेवन से बाहर भी चल रहे थे. लेकिन कानपुर टेस्ट मेंफेल होने के बाद मयंक ने मुंबई में रही कसर पूरी कर दी. मैच की दो पारियों में सबसेज्यादा 212 रन बनाए बनाए. अपनी शतकीय पारी के दौरान मयंक ने कई बड़े रिकॉर्ड भीबनाए. #सर डॉन ब्रैडमेन के बाद मयंक का घर में सबसे बेस्ट एवरेज है. मयंक का घरेलूटेस्ट एवरेज 91 का है. जबकि ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमेन का घरेलू टेस्ट एवरेज 98का है. #इसके अलावा मयंक अग्रवाल ने दो साल बाद टेस्ट में शतक लगाया. उनके नामटेस्ट में कुल चार शतक दर्ज है. और सभी शतक उन्होंने भारत में ही लगाए हैं. मयंक केनाम चार शतक में दो डबल सेंचुरी भी है. #मयंक अग्रवाल ने विदेशी सरजमीं पर चारअर्धशतक लगाए हैं. लेकिन घर में मयंक का ये पहला पचासा था. बताते चलें कि भारत औरन्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने पहली पारी में325 रन बनाए. इसके बाद न्यूज़ीलैंड टीम सिर्फ 62 रन पर ही सिमट गई. भारत ने अपनीदूसरी पारी में सात विकेट खोकर 276 रन बनाए और पारी की घोषणा कर दी. लिहाज़ा, चौथीपारी में न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 540 रन का लक्ष्य मिला. तीसरे दिन का खेल खत्महोते-होते किवी टीम ने 140 रन पर पांच विकेट गंवा दिए हैं.