The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Mahi Bhai Ke liye Sandeep Sharma discussed his plans for Dhoni after successfully defending 21runs in CSKvsRR IPL2023

धोनी के सामने तीन गेंदों में सात रन बचाने वाले संदीप के साथ IPL ऑक्शन में बहुत गलत हुआ था!

संदीप ने बताया, माही को रोकने का प्लान.

Advertisement
pic
12 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 12 अप्रैल 2023, 02:34 AM IST)
Sandeep Sharma Bowled beautifully vs Dhoni
संदीप शर्मा ने बेहतरीन बोलिंग की (पीटीआई फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

संदीप शर्मा. क्रिकेट फ़ैन्स को ये नाम याद रहेगा. इस बंदे ने काम ही ऐसा किया है. संदीप ने धोनी को ड्रीम फिनिश करने से रोकते हुए राजस्थान रॉयल्स को जीत दिला दी. आखिरी ओवर में CSK को जीत के लिए 21 रन चाहिए थे. महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा ये रन नहीं बना पाए.

संदीप ने इस आखिरी ओवर में बेहतरीन बोलिंग के बाद कहा,

‘मैं सिर्फ अपनी यॉर्कर्स को सही जगह रखना चाहता था. नेट्स में मैं अच्छी यॉर्कर्स डाल रहा था. मैं हील्स पर यॉर्कर डालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सफल नहीं हुआ. इसलिए मैंने अराउंड द विकेट जाकर बोलिंग की, और रिजल्ट आ गए. मैं गेंद को जडेजा की रीच से दूर रखना चाहता था. और माही भाई के लिए मेरा प्लान था कि मैं एंगल बदलते हुए गेंद को आउटसाइड ऑफ फेंकूं.’

संदीप ने जो भी प्लान बनाया था, वो सफल रहा. और धोनी- जडेजा की जोड़ी अपने प्लांस को सफल नहीं कर पाई. लेकिन कम ही लोगों को याद होगा कि संदीप शर्मा को IPL2023 की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला था. संदीप ने अपनी बेस प्राइस 50 लाख रखी थी. लेकिन किसी भी टीम ने उनमें इंट्रेस्ट नहीं दिखाया. ऑक्शन से निराश संदीप ने क्रिकेट डॉट कॉम से बात करते हुए कहा था,

'मैं आश्चर्यचकित और निराश हूं. मुझे नहीं पता कि मैं क्यों नहीं बिका. मैं जिस भी टीम से खेला हूं, मैंने अच्छा किया था और मैंने सच में सोचा था कि कोई टीम तो मेरे लिए बिड करेगी ही. ईमानदारी से कहूं तो मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी. मुझे नहीं पता कि क्या गलत हुआ. घरेलू क्रिकेट में मैं अच्छा कर रहा हूं.

रणजी ट्रॉफ़ी के आखिरी राउंड में मैंने सात विकेट निकाले थए. मैंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी में भी अच्छी बोलिंग की थी. मैंने हमेशा से अपनी बोलिंग में कंसिस्टेंट रहना चाहा है. और बस इतनी सी चीज मेरे हाथ में है. मैं सेलेक्शन या नन-सेलेक्शन कंट्रोल नहीं कर सकता. अगर मौका आया तो ठीक, नहीं तो मुझे अच्छा काम जारी रखना होगा.'

ऑक्शन के कुछ वक्त बाद संदीप राजस्थान रॉयल्स से जुड़े थे. टीम ने उन्हें चोटिल प्रसिद्ध कृष्णा की जगह शामिल किया था. रिपोर्ट्स थीं कि मुंबई इंडियंस उन्हें जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन करना चाहती थी. लेकिन राजस्थान ने इस रेस में बाजी मार ली.इस सीजन से पहले संदीप के नाम 104 IPL गेम्स में 114 विकेट्स थे. उन्होंने यह विकेट्स 26.33 की ऐवरेज से लिए थे.

वीडियो: धोनी ने मुंबई इंडियंस को हराने के बाद अपने बोलर्स पर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()